10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Murder in Bijnor: बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला का मर्डर, बिलख-बिलखकर रोया परिवार

Bijnor News: बिजनौर जिले में सोमवार सुबह एक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी तभी मामूली कहासुनी को लेकर एक व्यक्ति ने खौफनाक तरीके से महिला को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Murder in Bijnor: बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला का मर्डर, बिलख-बिलखकर रोया परिवार

Murder in Bijnor: बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला का मर्डर, बिलख-बिलखकर रोया परिवार

Murder in Bijnor: बता दें कि यूपी के बिजनौर में अफजलगढ़ थानाक्षेत्र की नई बस्ती बेगम सराय थाने के पीछे महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। यहां मामूली कहासुनी को लेकर एक व्यक्ति ने महिला पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मौके सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी गई।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी जमुना (42) पत्नी निसार अपने बच्चे को रोजाना की तरह स्कूल भेजने के लिए ई-रिक्शा तक छोड़ने के लिए जाती थी। आज सुबह भी वह बच्चे को छोड़ने के लिए जा रही थी। वह जब वह अपने घर से कुछ दूर आगे निकली तो रास्ते में कीचड़ हो रही थी। वहीं एक अन्य व्यक्ति खड़ा हुआ था महिला ने उससे रास्ते से हटने के लिए कहा जिस पर उस व्यक्ति से महिला की कहासुनी हो गई।

पति के अनुसार उस व्यक्ति ने महिला पर छुरे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से पूरा परिवार बिलख-बिलखकर रोने लगा। सूचना पर CO शुभसूचित व थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे ओर महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी हासिल की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग