1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तर प्रदेश की इस विधानसभा सीट पर 28 मई को होगा उपचुनाव, सीएम योगी की प्रतिष्ठा दांव पर

लगातार दो बार से था भाजपा का कब्जा, अब होगी कड़ी परीक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 26 Apr 2018, 7:20 PM IST

बिजनौर। जनपद बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की गुरुवार को चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है। इस सीट पर बीजेपी विधायक की मौत के बाद 6 माह के अंदर उपचुनाव होना था। इस उपचुनाव को लेकर पहले से सभी पार्टी के नेता टिकट को लेकर पार्टी हाई कमान से मिलने जाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें-बिग ब्रेकिंग: इन दो सीटों पर उपचुनाव की हुई घोषणा, अब होगी पीएम मोदी और सीएम योगी की असली परीक्षा

अब इस सीट पर चुनाव की घोषणा होने के बाद टिकट को लेकर सभी पार्टी के प्रत्याशियों में हलचल तेज हो गई है। 21फरवरी को इस सीट पर काबिज बीजेपी विधायक लोकेंद्र चौहान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तब से ये सीट खाली थी और 6 माह के अंदर इस सीट पर चुनाव आयोग को उपचुनाव कराना था, जिसकी आयोग की तरफ से गुरूवार को घोषणा हो गई है। लोकेंद्र लगातार दो बार से इस सीट से भाजपा विधायक थे। उन्होंने 2012 में लगभग साढ़े पांच हजार और 2017 में 12736 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: यूपी में इस घटना के बाद उठी पीएम मोदी और सीएम योगी के इस्तीफे की मांग

अभी हाल ही में हुए गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। इन दोनों सीटों पर में बीजेपी प्रत्याशी को हार का सामान करना पड़ा था। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर विधान सभा सीट और कैराना लोक सभा सीट पर उपचुनाव होने की घोषणा होने के बाद सियासी गलियारों में एक बार फिर से इन सीटों पर टिकट दावेदारी को लेकर जोर आजमाइश पहले से ही चल रही है। दूसरी तरफ इन सीटों पर बीजेपी के विधायक और सांसद का पहले कब्ज़ा रहा है और हाल फिलहाल में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी की ये दोनों सीटें भाजपा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: देश में दस दिन तक इन जरूरी चीजों की सप्लाई हो जाएगी बंद, अभी से कर लें इंतजाम

नूरपुर सीट पर भाजपा से प्रबल दावेदार मृतक बीजेपी विधायक की पत्नी अवनि सिंह हैं। सपा से इस सीट पर पूर्व मंत्री मूल चंद चौहान के बेटे अमित चौहान भी टिकट मांग रहे हैं। इस सीट पर सबसे ज्यादा दावेदार समाजवादी पार्टी में ही हाईकमान से टिकट मांग रहे हैं। इस सीट पर नईमूल हसन,सपा जिला अध्यक्ष अनिल यादव भी इस सीट पर टिकट की मांग कर रहे हैं। जबकि बीएसपी के प्रत्याशी मायावती से इस सीट को लेकर टिकट मांग रहे हैं,लेकिन इस सीट पर टिकट के फैसले को लेकर बीएसपी के सभी नेता हाईकमान के आदेश आने के बाद इस सीट पर किस प्रत्यशी को लड़ाना है। अभी उसका इंतज़ार कर रहे हैं। अगर इस सीट पर बसपा अपना सहयोग सपा को देती है तो भाजपा के लिए यहां लड़ाई आसान नहीं होगी। हालांकि लोकेंद्र चौहान की पत्नी को सहानुभूति का लाभ मिल सकता है।

यह भी देखें-ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को मिला गुलाब

बहरहाल चुनाव आयोग ने इस सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर घोषणा कर दी है। 3 से 10 मई तक इस सीट पर प्रत्याशी नॉमिनेशन कर सकेंगे। 11 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 मई को नाम वापसी और 28 मई को मतदान होगा। फिर 31 मई को मतगणना होगी।