2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तलाक के बाद हुआ कुछ ऐसा कि हैरान रह गए लोग

बिजनौर में पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
bijnor

बिजनौर। फिल्मों से लेकर टीवी शो में पति, पत्नी और वो की कहानियां और किस्से तो आपने जरूर सुने और देखे होंगे। यही नहीं इस तरह के रिश्तों का आखिरी अंजाम क्या होता होगा ये भी आपको जानने को मिला होगा, लेकिन असल जिंदगी में अगर ऐसी ही कोई घटना हो जाए तो उसका परिणाम कितना घातक हो सकता है, इसकी एक बानगी बिजनौर में देखने को मिली। यहां एक शख्स ने अपनी पत्‍नी को किसी दूसरे पुरुष के साथ संबंध बनाते देख लिया। इसके बाद उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। हालांकि, वारदात के बाद ये कहानी फिल्मी जरूर लगी, लेकिन आखिर में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।

क्या था मामला
दरअसल जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र में बीती 17 तारीख को शबाना नाम की महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के बाद महिला शबाना अर्द्धनग्न हालत में कमरे में पड़ी मिली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। शबाना का कातिल कोई दूसरा नहीं बल्कि उसी का पति अतीक निकला।

संबंधों में की हत्या
हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कुछ समय पहले शबाना और उसके पति अतीक में झगड़ा हो गया था। गुस्से में अतीक ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। शरीयत के मुताबिक तलाक शुदा महिला अपने पति के पास तभी लौट सकती है, जब तक हलाला न हो। हलाला करने के लिए शबाना को दूसरे शख्‍स के साथ पहले निकाह करना पड़ता है। शरीयत के मुताबिक शबाना के पति अतीक ने अपने ही दोस्त इमरान से अपनी पत्नी शबाना की शादी करा दी। उसके बाद इमरान ने शबाना को तलाक भी दे दिया। फिर शबाना अपने पति अतीक के पास आ गयी, लेकिन शबाना और इमरान का प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। इस बीच 17 दिसम्बर को शबाना और इमरान दोनो संबंध बना रहे थे। इसी दौरान शबाना का पति अतीक आ गया है और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर अतीक ने गुस्से में अपनी पत्नी की गर्दन काट कर हत्या कर दी। उधर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Story Loader