1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: अखिलेश यादव को प्रयाग में रोके जाने पर उग्र हुए सपा कार्यकर्ता, स्वामी ओमवेश का बड़ा बयान

सड़क पर उतर कर सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification
bijnor

VIDEO: अखिलेश यादव को प्रयाग में रोके जाने पर उग्र हुए सपा कार्यकर्ता, स्वामी ओमवेश का बड़ा बयान

बिजनौर। प्रयागराज में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिला प्रशासन द्वारा रोके जाने पर व सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रयागराज में विमान से उतरने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव के साथ हुई धक्का मुक्की और अपमान को लेकर बिजनौर के समाजवादी पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन के सामने अपने गुस्से का इज़हार किया। साथ ही इस अपमान को लेकर बिजनौर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

सपा पार्टी के नेता स्वामी ओमवेश व पूर्व गन्ना मंत्री ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी कर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया किया। इस प्रदर्शन के दौरान भारी मात्रा में पुलिस भी प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद रही। सपा नेता स्वामी ओमवेश ने बताया कि प्रयागराज में प्लेन से उतरने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के साथ जिला प्रशासन के द्वारा जो धक्का मुक्की और सपा कार्यकर्ताओं पर जो लाठीचार्ज हुई हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं और आगे पार्टी के निर्देश पर हमें जो भी आदेश मिलेगा उसके तहत आगे रणनीति बनाकर आंदोलन करने के लिये हम तैयार है।

Story Loader