2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कालागढ़ में बने प्रवेश द्वार की खूबसूरती के कायल हो रहे पर्यटक

Bijnor News: राज्य की सीमा पर कालागढ़ में प्रवेश के लिए भव्य प्रवेश द्वार बनकर तैयार हुआ। प्रवेश द्वार के सुंदरीकरण को देखकर लोग मोहित हो रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
tourists-becoming-convinced-beauty-of-entrance-gate-in-bijnor.jpg

Bijnor News Today: कालागढ़ में राज्य की सीमा पर उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग ने भारतीय शैली पर आधारित एक भव्य प्रवेश द्वार बनाया है। दिन में नीले आकाश के नीचे एवं नवरात्रि में प्रकाश की रोशनी में नहाये हुए इस प्रवेश द्वार का आकर्षक देखते ही बनता है। उत्तराखंड राज्य में प्रवेश करने से पूर्व इस द्वार से होकर जाना पड़ता है। प्रवेश द्वार के आसपास लोग जमा होकर इसके फोटो खींच रहे हैं और वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं।

एक करोड़ 14 लाख रुपये की आई लागत
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। कालागढ़ में बनाए गए प्रवेश द्वार पर लागत एक करोड़ 14 लाख रुपए आई है। दूसरा प्रवेश द्वार जसपुर मार्ग पर बनाया गया है। दोनों ही द्वारों से उत्तर प्रदेश से होकर उत्तराखंड में प्रवेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सपा पर साधा निशाना, बोले- अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं

भारतीय शैली पर बनकर तैयार हुए इस प्रवेश द्वार से कालागढ़ में प्रवेश के दौरान बेमिसाल खूबसूरती के दर्शन होते हैं। नागरिकों शमसुद्दीन अंसारी, योगेश कुमार सैनी, शंकर सिंघल, जाकिर हुसैन आदि का कहना है की कालागढ़ अपने आप में यूं तो नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। यहां रामगंगा नदी घाटी एवं शिवालिक पर्वत मालाओं के दर्शन किसी को भी अपने मोहपाश में बांध लेते हैं। रामगंगा बांध परियोजना एवं कार्बेट नेशनल पार्क की वजह से कालागढ़ देश-विदेश में विख्यात है। अब यहां आने जाने वाले लोग भारतीय शैली पर आधारित इस प्रवेश द्वार को देखकर आनंदित हो रहे हैं।

Story Loader