बिजनौर. नहटौर थाना क्षेत्र के बिलाई रोड पर शुक्रवार रात एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पता चला है की जिस वक्त हादसा हुआ उस समय मोटरसाइकिल सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इस हादसे के बाद मृतक के घर पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोटसमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।