1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीने के लिए ट्रेन में करने जा रहे थे ये काम, गाड़ी में चढ़ते वक्त एक बच्चे की कटकर मौत दूसरा घायल

जिंदगी बचाने के लिए चंद टके हासिल करने से पहले ही दो मासूमों पर टूटा पहाड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 1 Apr 2018, 1:09 PM IST

rail accident

बिजनौर. कहते हैं कि जिंदगी बहुत खूबसूरत होती है। इस जिंदगी को बचाने के लिए दो बच्चे ट्रेन में भीक मांगने के लिए जा रहे थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। जिंदगी बचाने के लिए चंद टके हासिल करने से पहले ही दो मासूमों पर ट्रेन की रफ्तार आफत बनकर टूट पड़ी और ट्रेन में चढ़ते वक्त दोनों बच्चे फिसल कर नीचे गिर गए। इस दौरान एक बच्चें ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से इस बच्चे की एक टांग भी कट गई। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए बिजनौर के जिला अस्पताल में भर्ती काराया गया। हांलाकि, अभी इन बच्चों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस वजह से इस घटना की सूचना उनके माता-पिता को नहीं दी जा सकी है। बताया जाता है कि ये बच्चे नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर भीख मांग कर अपना और परिवार का पेट पाल रहे थे।

यह भी पढ़ेंः 24 घंटे में दो एनकाउंटर से थर्राया UP का यह जिला, मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश पस्त

इस हादसे की सूचना पर पहुँची जीआरपी पुलिस ने मृतक और घायल बच्चे को पटरी से निकालकर प्लेटफार्म पर रखा। इस हादसे से स्टेशन पर जमा यात्रियों की भीड़ में भी शोक की लहर दौड़ गई। बरहाल, रेलवे जीआरपी पुलिस ने थाने की पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। हादसे की सूचना पर थाना नजीबाबाद के कोतवाल मनोज कुमार ने मौके पर पहुँच कर हादसे का जायजा लिया । इन बच्चों के नाम और घर वालों का अभी कुछ भी पता नही चल सका।

यह भी पढ़ेंः नीरव मोदी के बाद अब इस शख्स ने पंजाब नेशनल बैंक में किया बड़ा कांड

दरअसल, ये बच्चे कोटद्वार से दिल्ली जा रही ट्रेन दिल्ली गढ़वाल एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में भीख मांगने के लिये चढ़ रहे थे। ट्रेन की गति तेज होने के कारण ये दोनों बच्चे ट्रेन के नीचे पटरी पर आ गए । इनमें से 1 बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे बच्चे का एक पैर इस हादसे में कट कर मुड़ गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही दूसरे बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बिजनौर रेफर किया गया है।

उत्तर प्रदेश की और ज्यादा खबरों के लिए देखें पत्रिका टीवी