4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: वेस्ट यूपी की 6 हारी हुई सीटों पर है भाजपा की निगाहें, 29 जून को बिजनौर पहुंचेंगे अमित शाह

UP Politics: भाजपा पश्चिमी यूपी के 6 हारी हुुई सीटों को साधेंगे। 29 जून को अमित शाह बजनौर पहुंचेंगे। मुरादाबाद मंडल की मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, रामपुर, अमरोहा और नगीना सीट शामिल है। भाजपा 2019 में ये सीटें हार गईं थीं।

2 min read
Google source verification
amit_shah.jpg

भाजपा यूपी की 80 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है
भाजपा UP की 80 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। भाजपा की निगाह हारी हुई सीटों पर टिकी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा यूपी का दौरा करेंगे। कार्यकताओं और पदाधिकारियों जमीनी हकीकत जानेंगे। 29 जून को गृहमंत्री अमित शाह बिजनौर आएंगे। पश्चिमी यूपी के हारी हुई सीटों को साधेंगे।

भाजपा के लिए पश्चिमी यूपी की 6 सीटें अभी भी चुनौती बनी है
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 80 में से 64 सीटें जीती ‌थीं। उप-चुनाव में रामपुर और आजमगढ़ की सीट भाजपा जीत गई थी। इस तरह से कुल 66 सीट हो गई थी। अभी भी भाजपा के लिए पश्चिमी यूपी की 6 सीट चुनौती बनी है। रामपुर भले ही पार्टी ने उपचुनाव में जीत ली हो, लेकिन भाजपा के आंतरिक सर्वे में इसे अभी भी रेड जोन में ही रखा गया है।


सामाजिक ताना-बाना दुरुस्त करने की चुनौती
इस इलाके का सामाजिक ताना-बाना भाजपा के लिए बहुत मुफीद नहीं है। यहां मुस्लिमों, दलितों और यादवों के अलावा जाटों को साधे रखना भी पार्टी के लिए चुनौती है। मुरादाबाद में अकेले मुस्लिम आबादी ही करीब 45 फीसदी है। भाजपा सिर्फ एक विधानसभा सीट ही जीत सकी थी। बिजनौर और अमरोहा लोकसभा सीटें जाट राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। बिजनौर लोकसभा की पांच में से तीन और अमरोहा की पांच में से दो विधानसभा सीटों पर रालोद और सपा गठबंधन का कब्जा है।


नगीना से लड़ सकते हैं चंद्रशेखर
मुरादाबाद मंडल की नगीना सुरक्षित सीट भी मुस्लिम बाहुल्य है। वर्ष 2014 में यह सीट भाजपा ने जीती थी, मगर 2019 में सपा-बसपा गठबंधन में नीले खेमे ने इसे भाजपा से छीन लिया था। इस बार चंद्रशेखर नगीना सहित आसपास के इलाके में भाजपा के लिए नया सिरदर्द बनकर उभर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वे नगीना सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हैं।