25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजनौर में तेजी से बढ़ रही ठंड, दिन और रात के तापमान मे भारी अंतर

Weather : बिजनौर में रात का तापमान 23 डिग्री तक जा पहुंचा है जबकि दिन में अभी भी तापमान 32 डिग्री तक है।
2 min read
Google source verification
Weather

प्रतीकात्मक फोटो

Weather : दिवाली के बाद से मौसम में तेजी से आ रहा बदलाव आपको बीमार कर सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे चिकित्सकों ने यह हिदायत दी है। इसलिए सजग रहने की आवश्यकता है। दिन में धूप तापमान बढ़ा रही है और रात को चल रही हवाएं मौसम में ठंडक का अहसास करा रही हैं। यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में भारी अंतर दर्ज किया जा रहा है। इससे दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है और शाम ढलते ही हवाओं में ठंडक आ जाती है। यह बदलाव मानव शरीर के लिए उचित नहीं है।

शिवालिक की पहाड़ियों की वजह से भी बढ़ रही ठंड ( Weather )

बिजनौर शिवालिक की पहाड़ियों से सटा हुआ जिला है इसलिए यहां हालात और भी ठंडे हैं। गंगा भी यहां से निकलती है। यही कारण है कि, शाम होते ही ठंडक बढ़ने लगती है। रात में लोगों को अब पंखे बर्दाश्त नहीं हो रहे बल्कि गरम कपड़ों तक के हालात बन रहे हैं। इसके विपरीत दिन में निकल रही धूप की वजह से दिन में एक बार फिर से ठंडक का अहसास होता है। यही कारण है कि मौसम का यह बदलाव मानव शरीर को बीमार कर रहा है। जिला चिकित्सालय में बुखार, नजले और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। दिवाली पर चले पटाखों की वजह से भी हालात बिगड़ रगे हैं और नाक, कान, गले के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

दिन रात के तापमान में भारी अंतर ( weather )

बिजनौर में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान के इस उतार-चढ़ाव से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 24 घंटे में तापमान में कितना बदलाव हो रहा है। दिन में तापमान 32 डिग्री तक जा रहा है जबकि रात में तापमान गिरकर 23 डिग्री तक आ जाता है। ऐसे में लोगों को अधिक ठंड का अहसास हो रहा है।