4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं ने लिया वोकल फोर लोकल का मंत्र, इस दिवाली देखेगी स्वदेशी झालरों की चमक

Bijnor News in Hindi: बिजनौर जिले की महिलाओं ने वोकल फोर लोकल के मंत्र को अपनाकर स्वदेशी झालर बनानी शुरू कर दी हैं। जिले में समूह की महिलाएं झालर और दीपावली पर सजावट का अन्य सामान बना रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Vocal for Local in Bijnor

Vocal for Local in Bijnor: जीवन में आगे बढ़ने के लिए कभी कभी एक छोटी सी बात ही लक्ष्य बन जाती है। गांव महावतपुर की महिलाओं ने प्रधानमंत्री के वोकल फोर लोकल के मंत्र को अपनाया और झालर बनानी शुरू की। मांग आई तो काम भी बढ़ाया। अब एलईडी बल्ब के साथ साथ गांव की महिलाएं झालर भी बना रही हैं। इससे उनका जीवन एलईडी बल्ब की तरह ही रोशन हो रहा है।

स्वदेशी एलईडी बल्ब से रोशन होगी ये दिवाली
जिले में 15 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह बने हुए हैं। समूह पापड़ और अचार बनाने से लेकर सैनेट्री पैड बनाने तक का काम कर रही हैं। गांव महावतपुर की ललिता देवी ने साल 2017 में कृष्णा स्वयं सहायता समूह बनाया था। उन्होंने नई पहल करते हुए एलईडी बल्ब बनाने शुरू किए। एलईडी बल्ब का सामान वे दिल्ली से लातीं और उनके अलग अलग हिस्सों को जोड़कर बाजार में बल्ब बेचने लगीं।

यह भी पढ़ें:दीपावली के बाद यूपी में बढ़ जाएगी ठंड, छाएगा कोहरा, जानें IMD का ताजा अपेडट

दिखेगी स्वदेशी झालर की चमक
दीपावली आई तो लोगों ने बाजार में स्वदेशी झालर मांगनी शुरू कीं। ललिता देवी को स्वदेशी झालर बनाने में आमदनी बढ़ाने का अच्छा विकल्प दिखाई दिया और उन्होंने लोगों से आर्डर लेकर पहले जीरो वाट के बल्ब और बाद में छोटे एलईडी बल्ब की झालर बनानी शुरू कीं। सामान दिल्ली से ही आया और बल्ब को तार, प्लग से जोड़कर झालन बनाई। झालरों के ओम, स्वास्तिक आदि के डिजाइन भी बनाए। काम चल निकला। वे तीन साल से लगातार आर्डर लेकर झालर बनाने में लगी हैं।