11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 हजार दीप जलाकर देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जूनागढ़ के आगे 11 हजार दीप जलाकर पर्यावरण को बचाने की शपथ ली जाएगी।

2 min read
Google source verification
11 thousand lamp

11 हजार दीप

बीकानेर. भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाईजेशन के तत्वावधान में स्वदेशी अपनाओ, मिट्टी दीप जलाओ, मिशन माटी दीप कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे जूनागढ़ के आगे 11 हजार दीप जलाकर पर्यावरण को बचाने की शपथ ली जाएगी।

संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि इस अवसर पर स्वदेशी लघु शिल्पकारों द्वारा निर्मित 11000 मिट्टी के दीपों की भव्य रोशनी के साथ दीपावली पर्व मनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

साथ ही चायनीज वस्तुओं का बहिष्कार करने एवं स्वदेशी अपनाने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम की रूपरेखा के लिए शुक्रवार को संस्था के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में किशन प्रजापत, सहयोगी संस्थाओं के अरविंद ऊभा, विजय कोचर, सूरजमाल सिंह नीमराणा, राजकुमार पारीक, मधुसूदन व्यास, सुरेन्द्र प्रजापत आदि ने विचार रखे।

पर्यावरण सरंक्षण के प्रति किया जागरूक
लूणकरनसर. पारिवारिक वानिकी अभियान के तहत लूणकरनसर के भीमसेन चौधरी किसान छात्रावास में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान गोविन्दराम गोदारा ने कहा कि आज बढ़ते कल-कारखानों समेत अन्य कारणों से वनों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। इससे पारिस्थ्किीय संतुलन भी बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति पर सन्तुलन बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सघन पौधरोपण जरूरी है।

शिक्षक नेता ओमप्रकाश सारस्वत व लालचंद थोरी ने कहा कि पौधरोपण करना पुण्य कार्य है। भीखनेरा सरपंच देवीलाल धतरवाल, कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामनिवास गोदारा, सेवादल कांग्रेस के हंसराज थोरी, सालासर यात्री संघ के अध्यक्ष हेतराम लेघा, व्याख्याता बजरंगलाल भादू, एडवोकेट मनोज जाखड़, विकास चौधरी, पटवारी ईमीचंद कूकणा, कालूराम नाई आदि ने विचार रखे।

इस मौके पर छात्रावास के दर्जनों विद्यार्थी मौजूद थे। अभियान में पपीता, जामुन, नीम, शहतूत, अनार समेत कई किस्मों के पौधे रोपित किए गए। पौधरोपण के दौरान विद्यार्थियों व जनप्रतिनिधियों ने पौधों की सुरक्षा व सिंचाई करने का संकल्प लिया।

नापासर. कस्बे में शुक्रवार को पशु अस्पताल से राजीव गांधी स्टेडियम तक सड़क के दोनों ओर पौधरोपण लखाणी ट्रस्ट व केशव विद्यापीठ विद्यालय के तत्वावधान में हुआ। इस दौरान विद्यालय के बच्चों, विद्युत निगम के सहायक अभियंता, पशु चिकित्सक, एसबीआई प्रबंधक, सहायक उपनिरीक्षक सहित स्टाफ व ट्रस्ट के ओमनारायण लखाणी सहित नागरिकों ने पौधरोपण किए। केशव विद्यापीठ के मनोज आसोपा ने क्लीन इण्डिया ग्रीन इण्डिया के बारे में जानकारी देकर पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक किया।