16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बासी छाछ पीने से एक गांव के 15 लोग बीमार

सभी उल्टी दस्त का शिकार हो गए।

2 min read
Google source verification
Patients

Patients

खाजूवाला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आनन्दगढ़ के गांव 14 केएलडी में गुरुवार सुबह फूड पॉयजन होने के कारण तीन परिवारों के 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

बताया गया कि तीनों परिवारों ने बुधवार सुबह बासी छाछ पी थी। इससे सभी उल्टी दस्त का शिकार हो गए।

आनन्दगढ़ सरपंच करण पूनियां से सूचना मिलने पर खाजूवाला के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ.कैलाश मौर्य के नेतृत्व में एक टीम गांव 14 केएलडी पहुंची और उपचार शुरू किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी जनों को खाजूवाला लाया गया, यहां से तीन बच्चों सहित चार जनों को बीकानेर रैफर कर दिया गया। सभी के स्वास्थ्य में कुछ सुधार है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

प्रभारी डॉ.कैलाश मौर्य ने बताया कि फूड पॉयजन के शिकार लोगों का उपचार चल रहा है। गांव में 15 जनें उल्टी दस्त से पीडि़त पाए गए। संभावित कारणों का पता लगाने के लिए नमूने भी लिए गए हैं।

टीम ने सभी बीमार जनों का प्राथमिक उपचार किया, इसके बाद उन्हें खाजूवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। यहां सभी का उपचार किया गया और ज्यादा गंभीर चार जनों को बीकानेर रैफर किया गया।

खाजूवाला अस्पताल में इलाज के बाद शहजाद, मुख्तियार, हकीमा एवं कलसुमा को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सा टीम के अनुसार नूर मोहम्मद के घर सर्वाधिक आठ जने फूड पॉयजन का शिकार हुए।

इसके पड़ोसी गुलन खान तथा मोहम्मद यार खान के सदस्य भी बीमार हुए। बताया जा रहा है कि सभी जनों ने बुधवार को बासी छाछ का सेवन किया था, जिसके बाद सभी बीमार हुए। बताया गया कि छाछ नूर मोहम्मद के यहां से प्रयोग में ली गई।

यह हुए बीमार

फूड पॉयजन का शिकार जाकिर हुसैन पुत्र नाजु खां 10 वर्ष, लियाकत पुत्र गुलन खां 12 वर्ष, जीनत पुत्री गुलन खां 18 वर्ष, प्रवीना पत्नी सदाम हुसेन 20 वर्ष, अख्तर पुत्र नाजु खां 13 वर्ष, जन्नत पुत्री नूर मोहमद 13 वर्ष, गफुरा पुत्री मोहमद यार 15 वर्ष, अलीशेर पुत्र नूर मोहमद 12 वर्ष, समो पुत्री नूर मोहमद 16 वर्ष, हलीमा पत्नी नूर मोहमद 50 वर्ष, हकीमा पत्नी नाजु खां 35 वर्ष,तथा खेरा पुत्र नजीर खां 25 वर्ष हुए। पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी.के. बैरवाल ने बताया कि दो वर्षीय कलसुमा पुत्री नजीर की हालत गम्भीर बनी है। वहीं शहजाद खां पुत्र नाजु खां 6 वर्ष व मुख्तियार पुत्र गुलन खां 8 वर्ष में सुधार हो रहा है।

ये भी पढ़ें

image