8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बज्जू खालसा में 218 और लूणकरनसर में 325 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

तीसरे चरण का चुनाव 6 अक्टूबर को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 27 Sep 2020, 11:12 PM IST

बज्जू खालसा में 218 और लूणकरनसर में 325 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

बज्जू खालसा में 218 और लूणकरनसर में 325 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

बीकानेर. पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिले की बज्जू खालसा पंचायत समिति में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। शनिवार को चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरे गए। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी पंचायत एवं उपखण्ड अधिकारी बज्जू के अनुसार पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए 218 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

सेवड़ा ग्राम पंचायत में सर्वाधिक 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं ग्रांधी ग्राम पंचायत में सबसे कम तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। लूणकरनसर पंचायत समिति में भी शनिवार को नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। नामांकन पत्र भरने को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। लूणकरनसर पंचायत समिति की 47 ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए 325 प्रत्याशियों ने 327 नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड पंचों के लिए भी नामांकन पत्र दाखिल किए गए।


नामांकन को लेकर सुबह से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह रहा। अपने-अपने समर्थकों और घर-परिवार के सदस्यों के साथ प्रत्याशी नामांकन पत्र भरने पहुंचे। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन पत्र भरने के स्थलों के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की मौजूदगी रही। शनिवार को भरे गए नामांकन पत्रों की जांच रविवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। रविवार को ही शाम 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के तुरन्त बाद चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आंवटन किया जाएगा और चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

यहां इतने प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र
बज्जू खालसा पंचायत समिति में बज्जू खालसा ग्राम पंचायत में 4, बज्जू तेजपुरा में 9, माणकासर में 6, गोकुल में 6, बिजेरी में 8, जग्गासर 8, भलूरी 8, भूरासर 10, बरसलपुर 6, चिल्ला कश्मीर 8, राववाला 8, गोडू 11, फूलासर बडा 12, चारणवाला 16, मिठडिय़ा 6, नगरासर 5, कोलासर पश्चिम 5, गोगडियावाला 4, 6/8 एएम संतोषनगर 7, रणजीतपुरा 8, गज्जेवाला 4, बीकमपुर 7, सेवडा 23, बांगडसर 4, ग्रांधी 3, जगनवाला 4, मोडायत 6, फूलासर छोटा 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।