4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जसनाथ मंदिर से 40 किलो चांदी, दस तोला सोना व ढाई लाख नकद चोरी

- कतरियासर िस्थत जसनाथ मंदिर में वारदात - पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम खुद पहुंचीं मौका देखने

less than 1 minute read
Google source verification
जसनाथ मंदिर से 40 किलो चांदी, दस तोला सोना व ढाई लाख नकद चोरी

जसनाथ मंदिर से 40 किलो चांदी, दस तोला सोना व ढाई लाख नकद चोरी

बीकानेर. जामसर थाना क्षेत्र के मालासर गांव में करीब ढाई साल पहले जसनाथ मंदिर के महंत के घर हुई 80 लाख की चोरी का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। सोमवार रात को चोरों ने कतरियासर गांव में जसनाथ संप्रदाय पीठ के मंदिर में चोरी कर जैसे पुलिस को खुली चुनौती ही दे डाली। चोर यहां से 40 किलो चांदी का सामान, दस तोला सोना व लगभग ढाई लाख नकद चुरा ले गए। वारदात का पता मंगलवार सुबह चला, जब पुजारी मंदिर पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 12 बजे से सुबह पांच बजे के बीच चोरों ने यह वारदात की। मंदिर से 40 किलो चांदी के छत्र, दस तोला सोना एवं ढाई लाख रुपए नकदी चोरी हुई है। सुबह सवा पांच बजे जब मंदिर पुजारी हरीराम शर्मा ने मंदिर के कपाट खोले, तब देवताओं की प्रतिमाओं से जेवर गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत महंत बीरबलनाथ को दी।
मंदिर का ताला तोड़ घुसे, डीवीआर भी ले गए

चोर मुख्य मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोर अपने साथ यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। वारदात का पता चलने पर जामसर एसएचओ इन्द्रकुमार मय टीम मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम व लूणकरनसर सीओ नोपाराम भाकर ने भी घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।
... बाइक के टायरों के निशान दिखे
पुलिस को चोरों के बाइक पर आने का अंदेशा है। मंदिर के आसपास बाइक के टायरों के ताजा निशान मिले हैं। वारदात में भी दो युवकों के शामिल होने का अंदेशा है। वारदात के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है।