व्यापारियों में रोष
चोरी की घटना पर व्यापारियों ने रोष जताया है। व्यापारियों का कहना है कि शहर में चोरी की वारदातें बढ़ गई है। हर दिन दुकान व मकान को चोर निशाना बना रहे हैं। पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते व्यापारी असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। पिछले दो महीने में शहर में कई बड़ी चोरियां हो चुकी है लेकिन खुलासा एक का ही हो पाया है, जिसमें भी पुलिस रिकवरी दस प्रतिशत भी नहीं कर पाई है।