6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 80 लाख की फिरौती मांगी

- फिरौती नहीं देने पर बच्चों को उठा ले जाने की धमकी दी पीडि़ता ने जेएनवीसी थाने में दर्ज कराया मामला

2 min read
Google source verification
गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 80 लाख की फिरौती मांगी

गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 80 लाख की फिरौती मांगी

बीकानेर. गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर बीकानेर में फिर एक ट्रांसपोर्टर से लाखों रुपए की फिरौती मांगी गई। फिरौती नहीं देने पर बच्चों को उठा ले जाने की धमकी दी गई है। पीडि़ता महिला ने जब इस संबंध में पुलिस को सूचित किया, तब से पुलिस मामले का पटाक्षेप करने में लग गई है।

लूणकरनसर तहसील के खारड़ा हाल पता जेएनवीसी 5-सी-139 में किराए के मकान में रहने वाली झमकु देवी पत्नी लक्ष्मीनारायण ब्राह्मण ने जेएनवीसी थाने में रिपोर्ट लिखाई है। उसने कहा कि वह तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। शाम छह बजे तीन युवक कार लेकर आए। उन्होंने दूसरे माले पर चढ़कर उसके पति के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि वह बाहर गए हुए हैं। आरोपी युवकों ने जबरन घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बच्चों का अपहरण कर ले जाने धमकी दी।

पीडि़ता की मोबाइल पर कराई बात

पीडि़ता ने बताया कि तीन आरोपियों में से एक युवक ने किसी रोहित गोदारा नाम के व्यक्ति से मोबाइल पर बात कराई। फोन पर बात करने वाले ने पति को जान से मारने और बच्चों को स्कूल से उठाने की धमकी दी। घर में घुसे युवकों ने 80 लाख रुपए की फिरौती मांगी और घर में रखे गहने देने की मांग करने लगे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। युवकों ने अपने हाथ में कपड़े में हथियारनुमा कुछ छिपा रखा था, जिससे डर गई। शोर-मचाया, तब आरोपी वहां से भागे। जाते-जाते वे दो दिन का समय देकर गए हैं।

पुलिस कर रही जांच-पड़ताल

गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर फिरौती मांगने एवं धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। जिस महिला को धमकी दी गई है, उसका पति ट्रांसपोर्टर है और वह दिल्ली में रहता है। पुलिस तकनीकी मदद से फोन ट्रेस करने में लगी है। जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

महावीर बिश्नोई, एसएचओ जेएनवीसी