शहरी क्षेत्र के साथ-साथ आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु सुजानदेसर बाबा रामदेव मंदिर पहुंचे। कई श्रद्धालु पदयात्रा कर सुजानदेसर पहुंचे व धोक लगाई। कई मंदिरों में महाप्रसाद का आयोजन किया गया। कुछ लोगों ने रविवार को भी दशमी मनाई गई व बाबा रामदेव की पूजा अर्चना की। वहीं माघ दशमी पर भुजिया बाजार, दम्माणी चौक, नथानिया सराय एमएम स्कूल के सामने, मुरलीधर व्यास नगर, पाबूबारी, मोहल्ला चूनगरान सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित बाबा रामदेव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए व महाआरती में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने श्रीफल, पताशा, मिश्री सहित विभिन्न प्रकार की मिठाईयों का भोग अर्पित किया।