गंगाशहर सीआइ अरविंद भारद्वाज ने बताया कि एक पीडि़ता ने बुधवार सुबह रिपोर्ट दी कि एक युवक ने उसके फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर उसे बदनाम किया है। इस पर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तहकीकात की। बाद में पुलिस ने इस मामले में नागौर निवासी प्रेमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी बनाकर युवती के फोटो व वीडियो शेयर किए थे।