8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शव ले जा रही एम्बुलेंस और लॉडबॉडी टैक्सी में टक्कर, पांच जने घायल

उदयरामसर के पास धारणिया पेट्रोप पंप के सामने हुआ हादसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 31 Jan 2021, 12:45 AM IST

शव ले जा रही एम्बुलेंस और लॉडबॉडी टैक्सी में टक्कर, पांच जने घायल

शव ले जा रही एम्बुलेंस और लॉडबॉडी टैक्सी में टक्कर, पांच जने घायल

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल से शनिवार सुबह शव लेकर जा रही एम्बुलेंस और लोडबॉडी टैक्सी की उदयरामसर के पास टक्कर हो गई, जिससे छह जने घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहन से पीबीएम अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना मिलने के बाद गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंच गई।


गंगाशहर सीआई राणीदान के अनुसार किशनासर गांव निवासी ७० वर्षीय जसोदा देवी पत्नी पन्नाराम नायक की तबीयत खराब होने पर करीब पांच दिन पहले परिजनों ने पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। तब परिजन एम्बुलेंस से गांव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दम्यिान उदयरासर के पास धारणिया पेट्रोल पंप के सामने एम्बुलेंस और लोडबॉडी टैक्सी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एम्बुलेंस में सवार मृतका जसोदा देवी का बेटा उमाराम, कालूराम उसकी पत्नी गंगादेवी, पुत्रवधु छोटा देवी पत्नी भंवराराम नायक, पोता किशनलाल एवं मूलाराम व मोहनराम सहित लोडबॉडी टैक्सी चालक घायल हो गया। किशनराम व गंगादेवी के कम चोटें आई, जिन्हें शव को लेकर गांव के लिए रवाना कर दिया जबकि किशनलाल, उमाराम व दो अन्य को निजी वाहन से पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पांच दिन पहले कराया था भर्ती
मृतका के बेटे कालूराम ने बताया कि मां जसोदा को पेशाब में तकलीफ होने पर पांच दिन पहले भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात को तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। ंंंंंंंंंंंवह अपने परिवार के सदस्यों के साथ शव को लेकर किशनासर गांव आ रहे थे तभी हादसा हो गया। वे बताते हैं कि भाई उमाराम व भतीजे किशनलाल जो एम्बुलेंस चला रहा था, उसके चोटें ज्यादा आई है। इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया है।