scriptbiggest Hospital Of Bikaner Needs Treatment, Tt Will Cost 35 Crores | बीकानेर के इस सबसे बड़े अस्पताल को है इलाज की जरूरत, खर्च होंगे 35 करोड़ | Patrika News

बीकानेर के इस सबसे बड़े अस्पताल को है इलाज की जरूरत, खर्च होंगे 35 करोड़

locationबीकानेरPublished: Nov 12, 2022 01:49:18 am

Submitted by:

Brijesh Singh

अस्पताल की दशा सुधारने के लिए करीब 35 कराेड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया गया है। इस राशि से शौचालयों का निर्माण, रंगरोगन, अस्पताल के बरामदों में जीर्णोद्धार, बिजली तथा पानी की व्यवस्था की जाएगी।

बीकानेर के इस सबसे बड़े अस्पताल को है इलाज की जरूरत, खर्च होंगे 35 करोड़
बीकानेर के इस सबसे बड़े अस्पताल को है इलाज की जरूरत, खर्च होंगे 35 करोड़

बीकानेर. संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल की दशा सुधारने की कवायद शुरू कर दी गई है। अगर किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कत नहीं आई, तो निकट भविष्य में अस्पताल में कई तरह के विकास कार्य कराए जाएंगे। गत 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों की बैठक में कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए प्रस्ताव मांगे थे। इसके बाद जिला कलक्टर तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने प्राचार्य के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान एक-एक वार्ड तथा शौचालय की स्थिति देखी गई। हर जगह कहीं पर पानी लीकेज, तो कहीं पर दीवारों पर प्लास्टर उतरा हुआ नजर आया।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.