
बीकानेर. शहर में विरासत संरक्षण के कार्यों को अब गति मिलेगी। हेरिटेज की निगरानी होगी और हेरिटेज के संरक्षण और विकास के कार्य होंगे। इसके लिए नगर निगम में हेरिटेज सेल का गठन किया गया है। यह सेल निगम आयुक्त की अध्यक्षता में गठित की गई है। सेल जिला स्तरीय हेरिटेज समिति के निर्देशन में कार्य करेगी। हेरिटेज सेल के गठन के साथ सेल की ओर से संपादित किए जाने वाले कार्य और प्रयासों को भी तय किया गया है। इस सेल के कार्यों से शहर की ऐतिहासिक धरोहरों हवेलियों, कुआं, बावड़ियों सहित स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण व विकास में धरातल पर कार्य होने की उमीद जगी है।
हेरिटेज सेल में यह शामिल
निगम आयुक्त की अध्यक्षता में हेरिटेज सेल का गठन किया गया है। सेल में उप नगर नियोजक नगर निगम को सदस्य सचिव बनाया गया है। वहीं सदस्य रूप में उपायुक्त प्रथम व उपायुक्त द्वितीय नगर निगम, अधिक्षण अभियंता नगर निगम, अधि. अभियंता नगर निगम, सचिव नगर निगम, पुलिस निरीक्षक नगर निगम, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम, हेरिटेज एक्सपर्ट गोपाल सिंह चौहान, दो आर्किटेक्ट शामिल किए है।
धरोहर संरक्षण, टूरिज्म को बढ़ावा
शहर को हेरिटेज सिटी बनाने के लिए प्रयासों के तहत जिला स्तरीय हेरिटेज समिति तथा हेरिटेज सेल के माध्यम से हेरिटेज संरक्षण की दिशा में पहल प्रारंभ की गई है। शहर की ऐतिहासिक हवेलियों, इमारतों, कुआं, बावड़ियों, सांस्कृतिक महत्व के स्मारकों का संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य होंगे। हेरिटेज वॉक के माध्यम से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। पारंपरिक क्राट, खान-पान, संस्कृति का संवर्धन होगा। जयपुर हेरिटेज की तर्ज पर शहर की ऐतिहासिक इमारतों, धरोहर को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
हेरिटेज सेल - यह करेगी कार
हेरिटेज की पहचान और दस्तावेजीकरण
हेरिटेज संरक्षण और परिरक्षण योजना
हितधारकों के साथ सहयोग एवं आम जागरूकता
वित्तपोषण और संसाधन जुटाना
नीति विकास और हेरिटेज से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों जैसे हेरिटेज वॉक को नियमित करना
जिला स्तरीय हेरिटेज समिति से समन्वय एवं निर्देशानुसार कार्य एवं प्रस्ताव तैयार करना
जिला स्तरीय हेरिटेज समिति की ओर से निर्देशित कार्यों का निस्तारण
Updated on:
17 Jan 2025 11:37 pm
Published on:
17 Jan 2025 11:36 pm

बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
