बीकानेर. सदर थाना क्षेत्र से तीन दिन पहले भागवत कथा सुनने गई वृद्ध महिला का बीछवाल थाना इलाके में शव मिला। चौखूंटी स्वामी मोहल्ला निवासी चुन्नी देवी (70) पत्नी तुलसीदास स्वामी 20 सितंबर को घर से भागवत कथा सुनने का कहकर गई थींं, जो वापस नहीं आईं। परेशान होकर परिजनों ने सदर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई। शनिवार शाम को गंगानगर रोड पर िस्थत लालगढ़ पैलेस के पास सुनसान जगह में वृद्ध महिला का शव मिला। एसएचओ ने बताया कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, जो भूलने की बीमारी से पीडि़त थी। आशंका है कि वह भटक गई, जिसके चलते वह लालगढ़ पैलेस के पास आ गई, जहां उसकी मौत हो गई।