शनिवार को दिन में किसी काम से आडसर गांव परिवार के लोग गए थे। इस दौरान ढाणी में अकेली महिला थी। दोपहर करीब 12.45 पर अचानक ढाणी में आग लग गई। तेज हवा चलने से घास-फूस के बने झोपड़े व बाड़ आग से भभक उठी। आग से बाड़े में बंधी 14 बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन बकरियां बुरी तरह से झुलस गई। आग से ढाणी में कपड़े, राशन समेत पूरा सामान तथा 70 हजार रुपए की नगदी जलकर नष्ट हो गई। मौके पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृत बकरियों का पशु चिकित्सा विभाग की टीम से पोस्टमार्टम करवाया गया।