बीकानेर

रेल फाटक समस्या से मिले निजात, समभाव से हो विकास

जन एजेंडा अभियान - व्यापारियों ने रखी शहर की जनसमस्याएं, कहा-आश्वासन नहीं, ठोस समाधान चाहिए

2 min read
Oct 29, 2023
रेल फाटक समस्या से मिले निजात, समभाव से हो विकास

विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ चुनावी मैदान में प्रत्याशियों के उतरने का सिलसिला शुरु हो गया है। कई प्रत्याशियों ने चुनावी प्रचार भी प्रारंभ कर दिया है। प्रत्याशी आमजन के बीच पहुंच रहे है व वोट की अपील कर रहे है। आमजन भी अपनी समस्याओं को प्रत्याशियों के समक्ष रख रहे है। प्रत्याशी चुनाव जीतने के साथ ही इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दे रहे है।राजस्थान पत्रिका के जन एजेंडा अभियान के तहत शुक्रवार को बीकानेर पूर्व एवं बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के मुद्दों को लेकर रानीबाजार क्षेत्र िस्थत पटाखा व्यवसाय मार्केट में शहर के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उद्यमियों, व्यापारियों, श्रमिकों आदि ने भाग लिया। बैठक में उद्यमियों, व्यापारियों ने कहा कि शहर का विकास समभाव से सतत रुप से होना चाहिए। जनप्रतिनिधि शहर के विकास में और संवेदनशील बने तथा लंबे समय से जो समस्याएं चल रही है, उनके निस्तारण में तत्परता दिखाए। जन एजेंडा अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में वीरेन्द्र किराडू, भानू शर्मा, दीपक कोडा, चन्द्रेश सोनगरा, हरीश देवड़ा, आशीष अग्रवाल, किशन गहलोत, रामचन्द्र यादव, ओम सोनगरा, गुलाब बोथरा आदि शामिल हुए।

ये मुद्दे आए सामने

- कोटगेट रेल फाटक समस्या का हो समाधान

- शहर की यातायात व्यवस्था बने प्रभावी- सड़कों से हटे बेसहारा पशु

- पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में हो सुधार- छोटे व्यापारियों को मिले सामाजिक सुरक्षा

- व्यापारी सुविधा केन्द्र की हो स्थापना- बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हो शौचालयों की सुविधा

- औद्योगिक क्षेत्रों में हो आधारभूत सुविधाएं- शहरवासियों को निर्बाध रुप से मिले हवाई सेवा

पीबीएम में सुधरे हालात

पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं से यहां आने वाले मरीज और रिश्तेदार परेशान होते रहते है। पीबीएम की अव्यवस्थाओं में सुधार होना चाहिए।

भानू शर्मा

बेसहारा पशुओं से मिले निजात

गली-मोहल्लों से बाजारों, कॉलोनी क्षेत्रों तक बेसहारा पशुओं की भरमार है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। सड़कों से पशु हटने चाहिए।

ओम सोनगरा

रेल फाटकों से मिले मुक्ति

कोटगेट-सांखला रेल फाटक की समस्या से रोज हजारो शहरवासी परेशान होते रहते है। इस पर राजनीति न होकर इस समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए।

वीरेन्द्र किराडू

मिले सामाजिक सुरक्षा

शहर के छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा मिलनी आवश्यक है। सामाजिक सुरक्षा मिलने से छोटे व्यापारी खुलकर अपना व्यापार कर सकेंगे।

चन्द्रेश सोनगरा

बाजारों में बने शौचालय

शहर के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर शौचालय नहीं है। इससे महिलाओं को अधिक परेशानी होती है। बाजारों में शौचालय बनने चाहिए।

हरीश देवड़ा

निर्बाध हवाई सेवा जरुरी

शहर के विकास के लिए निर्बाध हवाई सेवा जरुरी है। देश के महानगरों से हवाई सेवा से कनेक्टिविटी होने से यहां के व्यापार-व्यवसाय हो अधिक लाभ मिलेगा।

आशीष अग्रवाल

एक समान हो विकास कार्य

केवल वोटों के हिसाब से विकास कार्य नहीं होने चाहिए। विकास कार्यों में समभाव रखा जाना जरुरी है। कई क्षेत्रों के लोग विकास नहीं होने से परेशान होते रहते है।

गुलाब बोथरा

खुले सुविधा केन्द्र

व्यापारियों की सुविधा के लिए सुविधा केन्द्र की स्थापना होनी चाहिए। वहीं नए उद्यमियों के लिए प्रशिक्षण केन्द्र भी खोलने चाहिए। इनका लाभ मिलेगा।

रामचन्द्र यादव

Published on:
29 Oct 2023 07:24 am
Also Read
View All

अगली खबर