
बीकानेर, अनूपगढ़ और खाजूवाला में वोटरों में उत्साह दिखा। सुबह 11 बजे तक कोलायत, लूणकरनसर, डूंगरगढ़ में रफ्तार में सुधार हुआ। जबकि नोखा अब भी सबसे पीछे है।
लोकसभा क्षेत्र बीकानेर में हैप्पी अवर्स के पहले चार घंटे सुबह 7 बजे से 11 बजे तक वोटिंग 21 प्रतिशत को पार कर गई। सुबह कुछ क्षेत्रों में धीमी रफ्तार देखने को मिली। जबकि शहरी क्षेत्रों में लम्बी कतारें भी लगी। सुबह 9 बजे के बाद सभी जगह मतदान ने रफ्तार पकड़ ली। इसी के साथ सुबह 11 बजे तक मतदान के सामने आए प्रतिशत से निर्वाचन विभाग के चेहरे पर राहत नजर आई।
संभाग मुख्यालय बीकानेर के दोनों विधानसभा क्षेत्र बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चित विधानसभा क्षेत्र में सुबह-सुबहही वोटर घरों से निकले और बूथों पर पहुंचे। कई मतदान केन्द्रों पर लम्बी कतारें भी देखने को मिली। इसी के साथ अनूपगढ़ और बॉर्डर एरिया के खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने वोटिंग के प्रति उत्साह दिखाया। धीमा मतदान कोलायत, श्रीडूंगरगढ़, नोखा और लूणकरनसर में देखने को मिला। परन्तु 9 बजे के बाद सभी जगह मतदाता उत्साहित नजर आने लगे। सुबह 11 बजे बीकानेर पश्चिम में 26.18, बीकानेर पूर्व में 23.71 प्रतिशत रहा। अनूपगढ़ में मतदान 28.51 प्रतिशत पर पहुंच गया जबकि खाजूवाला में 23.08 प्रतिशत मतदान 11 बजे तक हुआ है। कोलायत में 18.28, लूणकरनसर में 19.39 और श्रीडूंगरगढ़ में 18.14 और नोखा में सबसे कम 16.34 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सुबह 11 बजे सामने आई सुखद तस्वीर
सुबह 9 से 11 बजे के बीच मतदान ने रफ्तार पकड़नी शुरू की। नोखा, कोलायत, लूणकरनसर और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी मतदान में तेजी आई। सबसे ज्यादा मतदान अनूपगढ़ में 29 फीसदी के करीब पहुंच गया। शहर बीकानेर भी बढ़त बनाए हुए है। नोखा में सबसे कम मतदान हो रहा है।
Published on:
19 Apr 2024 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
