8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना स्वीकृति अवकाश नहीं, ऑटो टिपर व ट्रैक्टर ट्रॉली की होगी जीपीएस ट्रेकिंग

निगम आयुक्त ने प्रभारी अधिकारियों के साथ की बैठक  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 27 Oct 2021, 5:25 PM IST

बिना स्वीकृति अवकाश नहीं, ऑटो टिपर व ट्रैक्टर ट्रॉली की होगी जीपीएस ट्रेकिंग

बिना स्वीकृति अवकाश नहीं, ऑटो टिपर व ट्रैक्टर ट्रॉली की होगी जीपीएस ट्रेकिंग

बीकानेर. नगर निगम अधिकारी व कर्मचारी अब बिना स्वीकृति के अवकाश पर नहीं रह सकेंगे। अगर कोई अधिकारी-कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराए बिना अवकाश पर रहता है तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। निगम आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद शाखाओं के प्रभारियों के साथ बैठक में आयुक्त अभिषेक खन्ना ने यह निर्देश दिए। उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य कर रहे ऑटो टिपर और अनुबंधित ट्रैक्टर ट्रॉलियों की जीपीएस ट्रेकिंग के निर्देश दिए। मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं आयुक्त जीपीएस ट्रेकिंग पर नजर रखेंगे। आयुक्त ने पेंशन और अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों के जल्द निस्तारण के लिए भी कहा। सडक़ों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं व श्वानों को पकडऩे, निगम के मेजर प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट मांगी।

आयुक्त ने बैठक में डीटीपी -एटीपी से लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली। दीपावली के मद्देनजर सडक़ों के पेचवर्क कार्य को जल्द करवाने और बंद रोड लाइटों को शुरू करवाने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त पंकज शर्मा, अधिशाषी अभियंता पवन बंसल, डीटीपी तरुण सोनगरा, स्वास्थ्य अधिकारी अशोक व्यास, सहायक लेखाधिकारी सुमेर सिंह सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त ने निगम के विभिन्न कार्यालय कक्षों का निरीक्षण भी किया।