8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक में चावल के थैलों के नीचे छिपाकर पोस्त ले जा रहे दो तस्करों को पकड़ा

- जिला स्पेशल पुलिस टीम एवं जेएनवीसी पुलिस की कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 27 Nov 2020, 8:05 AM IST

ट्रक में चावल के थैलों के नीचे छिपाकर पोस्त ले जा रहे दो तस्करों को पकड़ा

ट्रक में चावल के थैलों के नीचे छिपाकर पोस्त ले जा रहे दो तस्करों को पकड़ा

बीकानेर. मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अब रंग दिखाने लगा है। हर दिन तस्कर व मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को जिला स्पेशल पुलिस टीम एवं जेएनवीसी पुलिस ने जयपुर रोड पर नाकाबंदी कर अवैध रूप से डोडा-पोस्त ले जा रहे दो तस्करों को ट्रक सहित पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह कृष्णिया ने बताया कि श्रीबालाजी के सतरेण निवासी हरिकिशन (24) पुत्र सीताराम बिश्नोई एवं दिलीप (३०) पुत्र गोपीराम को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक में चावल के थैले भरे हुए थे। तलाशी के दौरान चावल के थैलों के बीच छिपाकर डोडा-पोस्त के थैले रखे हुए थे। पुलिस ने ट्रक से 12 क्विंटल 70 किलो साबुत डोडा-पोस्त बरामद किया।

झारखंड से लेकर श्रीबालाजी ले जा रहे थे

एसएचओ राणीदान चारण ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वह डोडा-पोस्त झारखंड से नागौर जिले के श्रीबालाजी ले जा रहे थे। आरोपियों को नागौर जिले में किसी उम्मेदाराम को यह डोडा-पोस्त का ट्रक सौंपना था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें ट्रक में सामान लोड होकर मिला थाए उन्हें निर्देश थे कि यह ट्रक नागौर में किसी उम्मेदाराम को सौंपना था। चारण ने बताया कि उम्मेदराम कौन है, इसके बारे में जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह थी टीम

डीएसटी प्रभारी ईश्वर सिंह, जेएनवीसी सीआइ राणीदान चारण, टीएसटी के उपनिरीक्षक जयकुमार भादू, सिपाही धारासिंह, देवेन्द्र, बिट्टू कुमार, श्रीराम, गोगराज, साइबर सेल के दलीपसिंह, जेएनवीसी थाने के कांस्टेबल अमित बिश्नोई, अनिल बिश्नोई, बुद्धराम, राकेश व तेजकुमार आदि शामिल थे।

ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करी वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। नतीजन परिणाम भी बढिया मिल रहे हैं। अब तक 165 से अधिक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।

- पवन कुमार मीणा, एएसपी सिटी