8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल के अतिथि पर्यटक राजस्थान के लिए खास मेहमान होते हैं – हिंगलाज दान रतनू

बंगाल के अतिथि पर्यटक राजस्थान के लिए खास मेहमान होते हैं - हिंगलाज दान रतनू

less than 1 minute read
Google source verification
,बंगाल के अतिथि पर्यटक राजस्थान के लिए खास मेहमान होते हैं - हिंगलाज दान रतनू

,बंगाल के अतिथि पर्यटक राजस्थान के लिए खास मेहमान होते हैं - हिंगलाज दान रतनू,बंगाल के अतिथि पर्यटक राजस्थान के लिए खास मेहमान होते हैं - हिंगलाज दान रतनू,बंगाल के अतिथि पर्यटक राजस्थान के लिए खास मेहमान होते हैं - हिंगलाज दान रतनू

कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केन्द्र ईडन गार्डन के पास में बीटीएफ (बंगाल पर्यटन उत्सव) के उदघाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए राजस्थान पर्यटन विकास निगम कोलकाता के प्रभारी अधिकारी एवं सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान सरकार कोलकाता हिंगलाज दान रतनू ने अपने उदबोधन में कहा कि बंगाल के अतिथि पर्यटक राजस्थान के लिए ख़ास मेहमान होते हैं। रतनू ने कहा कि भारत में घरेलू पर्यटक में सबसे अधिक पर्यटक बंगाल की धरती से ही होते हैं, उनहोंने कहा कि सच्चे मायने में पर्यटक की परिभाषा को परिपूर्ण करने वाले पर्यटक बंगाल के ही होते हैं। बंगाल के अतिथि पर्यटक राजस्थान के एक एक मोमेंट्स की छवि को अपने कैमरे में कैद करते हैं एवं प्रत्येक दर्शनीय स्थल को अपनी दैनिक डायरी में लिख कर अंकित करते हैं यह लिखित अभिलेख तीसरी पीढ़ी तक हस्तांतरित करते हैं, यह परंपरा अनुकरणीय है । शुक्रवार से शुरू हुए बंगाल पर्यटन उत्सव में रतनू ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पर्यटन मंत्री विश्वेंदर सिंह, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, पर्यटन सचिव गायत्री ए राठौड़, राजस्थान पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक डाॅ. मनीषा अरोड़ा की तरफ से आयोजन से जुड़े हुए लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । तीन दिवसीय इस पर्यटन उत्सव के उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि संदीप नंदूरी आई एएस पर्यटन निदेशक तमिलनाडु, विशिष्ट अतिथि के रूप में जेपी शाॅ रीजनल डायरेक्टर भारत पर्यटन कोलकाता के साथ साथ, छत्तीसगढ़ पर्यटन, तेलंगाना पर्यटन, पश्चिम बंगाल पर्यटन के अधिकारी सहित इस बंगाल पर्यटन उत्सव के मुख्य सूत्रधार एवं पर्यटन के पुरोधा मदन अग्रवाल भी उपस्थित थे ।