
बीकानेर : कुख्यात तस्कर एमपी-बिहार से लाया था हथियार, प्रदेश में 500 से अधिक बेचे
बीकानेर. प्रदेश के टॉप-10 अपराधियों शामिल Arms smuggler mohammad amin हथियार तस्कर मोहम्मद आमीन से पूछताछ करने के लिए शुक्रवार को Special Operation Group एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) व Anti Terrorist Squad स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के अधिकारी बीकानेर पहुंचे। एटीएस-एसओजी व पुलिस ने संयुक्त रूप से पूछताछ की।
पूछताछ में आमीन ने हथियार तस्करी के कई बड़े राज उगले हैं। उसने कई ऊंचे रसूखात वाले लोगों के नाम भी उजागर किए हैं। एटीएस-एसओजी ने सभी नामों को सूचीबद्ध किया है। पूछताछ में पता चला कि आमीन ने प्रदेशभर में 500 से अधिक हथियार बेचे हैं। एसओजी के पुलिस निरीक्षक विजय कुमार राय एवं एटीएस के गुरु भूपेन्द्र सिंह ने कोटगेट थाने में रिमांड पर चल रहे आमीन से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की।
कई राज्यों में नेटवर्क
पूछताछ में पता चला है कि आमीन का हथियार तस्करी का बड़ा नेटवर्क है। इसने राजस्थान के अलावा यूपी, बिहार, एमपी और झारखंड में भी हथियार तस्करी का नेटवर्क चलाया हुआ है। वहां से हथियार लाकर बीकानेर, जोधपुर, नागौर, जैसलमेर, चूरू, सीकर, जयपुर सहित कई जिलों में बेचे हैं। इतना ही नहीं जेल में रहते हुए भी लोगों को हथियार मुहैया करवाए हैं। एटीएस-एसओजी आमीन से हथियार किससे ला रहा है और किन-किन को व कहां-कहां बेच रहा है, इसका पता लगाने में जुटी है।
कहां से आ रहे हथियार
एटीएस-एसओजी आमीन से यह पता करने में जुटी हैं कि आखिरकार हथियार आ कहां से रहे हैं। फरारी के दौरान भी उसके पास हथियार और कारतूस थे। पांच घंटे की पूछताछ में आमीन ने कई लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस अब इन पर शिकंजा कसेगी।
कई लोगों से संपर्क
आमीन फरारी के दौरान बीकानेर में कई लोगों के संपर्क में रहा। वहा चार बार बीकानेर आया। उसके बड़े-बड़े लोगों से संपर्क रहा है। कई रसूखात वाले लोगों का फाइनेंसर रहा है और रुपयों की रिकवरी भी करता रहा है।
यह है मामला
हथियार तस्कर आमीन कांग्रेस नेता रामकिशन हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था। आमीन को आठ अप्रेल, १८ को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से श्रीगंगानगर जेल में शिफ्ट किया गया था। श्रीगंगानगर जेल में रहने के दौरान अपने १२ साल के बेटे की किडनी का इलाज कराने के लिए फर्जी मेडिकल प्रमाण-पत्र पेश कर आपात पैरोल लेक फरार हो गया था। २६ अगस्त को बीकानेर पुलिस ने उसे और उसके साथी को पकड़ा था। आमीन की गिरफ्तारी पर ४० हजार रुपए का इनाम घोषित था।
बारीकी से कर रहे जांच
एटीएस-एसओजी के एक-एक इंस्पेक्टर आमीन से पूछताछ करने बीकानेर आए और पांच घंटे पूछताछ की। पूछताछ में कई लोगों के साथ उसकी नजदीकियां पता चली हैं, जिसकी बारीकी से जांच-पड़ताल की जाएगी।
प्रदीप मोहन शर्मा, एसपी
Published on:
31 Aug 2019 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
