8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर : कचरे के अभाव में मशीन लगने के बाद भी नहीं बन रही खाद

bikaner news: बीकानेर. नगर निगम की कचरे से खाद बनाने की योजना मशीन स्थापित होने के बाद भी सिरे नहीं चढ़ पा रही है। नगर निगम नहीं कर पा रहा कचरे की व्यवस्था।    

less than 1 minute read
Google source verification
bikaner news: In the absence of waste, fertilizer is not being produce

बीकानेर : कचरे के अभाव में मशीन लगने के बाद भी नहीं बन रही खाद

बीकानेर. nagar nigam bikaner नगर निगम की Waste manure कचरे से खाद बनाने की योजना मशीन स्थापित होने के बाद भी सिरे नहीं चढ़ पा रही है। बल्लभ गार्डन क्षेत्र स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करीब एक पखवाडे़ बाद तक निगम खाद बनाने के काम आने वाले कचरे की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। Organic waste कचरा नहीं मिलने से खाद नहीं बन पा रही है। निगम की ओर से यहां 500 किग्रा और 1000 किग्रा क्षमता की दो मशीनें स्थापित की गई है। इसके संचालन का कार्य जयपुर की फर्म को दिया हुआ है। ये मशीनें 39 लाख रुपए में खरीदी गई हैं।

यह कचरा आएगा काम
खाद बनाने के लिए जैविक कचरे का उपयोग होता है। फर्म के प्रोपराइटर विनोद बैद के अनुसार खाद बनाने में किचन वेस्ट, ऑर्गेनिक वेस्ट और एग्रीकल्चर वेस्ट ही उपयोग में लिया जा सकता है। इसी तरह का कचरामिलना जरूरी है, तभी खाद बन सकती है। निगम की ओर से जो कचरा उपलब्ध करवाया गया, उसमें पॉलीथिन की थैलिया, रजाइयां, फोम, प्लास्टिक आदि था। यहा खाद बनाने के काम नहीं आ सकता है।

24 घंटे में बनेगी 700 किग्रा खाद
इन मशीनों के माध्यम से 24 घंटे में खाद बनकर तैयार होगी। विनोद बैद ने बताया कि 1500 किग्रा कचरे से लगभग 700 किग्रा खाद तैयार होगी। साथ ही करीब 30 से 35 किग्रा मिथेन गैस भी बनेगी। इसका एलपीजी की तरह उपयोग हो सकता है।

जल्द कराएंगे व्यवस्था
निगम के यांत्रिकी शाखा प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि खाद बनाने के लिए जिस प्रकार के कचरे की जरूरत है, उसके लिए आयुक्त की ओर से स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। कुमार ने कहा कि खाद बनाने के लिए आवश्यक कचरा जल्द उपलब्ध करवा दिया जाएगा।