
बीकानेर : अब सीवर लाइन जाम से मिल सकेगी निजात
बीकानेर. शहर में अब सीवर लाइन sewer line बार-बार जाम होने की समस्या से निजात मिलेगी। नगर निगम nagar nigam ने सीवर लाइन की सफाई के लिए Buy suction less jetting machine सक्शन कम जेटिंग मशीन खरीदी है। इस पर करीब 27 लाख रुपए की लागत आई है। इस मशीन की क्षमता 4500 लीटर है। इसमें 2 हजार लीटर सक्शन की क्षमता और 2500 जेटिंग की क्षमता है। इस मशीन से बड़ी सड़कों के साथ छोटी सड़कों पर स्थित सीवर लाइन की सफाई भी हो सकेगी। निगम की एक जेटिंग मशीन की नीलामी के बाद से शहर में सीवर लाइन जाम की समस्या से लोग परेशान हो रहे थे।
जगह-जगह सीवरेज जाम
शहर में जगह-जगह सीवरेज जाम की समस्या से आमजन परेशान है। पॉश कॉलोनियों से लेकर गली-मोहल्लों तक सीवर लाइन और चैम्बर जाम होने से हर दिन किसी न किसी मार्ग पर सीवरेज का गंदा पानी फैला रहता है। जाम की समस्या का समाधान नहीं होने से सीवरेज का गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। निगम महज एक मशीन के माध्यम से सीवर लाइन व चैम्बर जाम की शिकायतों के निस्तारण के लिए जूझ रहा था। अब एक और सक्शन कम जेटिंग मशीन के आने से आमजन को काफी राहत मिलेगी।
जल्द शुरू होगा काम
सीवर लाइनों की सफाई के लिए खरीदी गई सक्शन कम जेटिंग मशीन से अगले एक दो दिन में ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। सीवरेज जाम की शिकायतों का अब जल्द समाधान हो सकेगा।
प्रदीप के गवांडे, आयुक्त नगर निगम बीकानेर
Published on:
31 Aug 2019 10:49 am

बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
