दर्शन-पूजन के लिए लगी कतारें
शरद पूर्णिमा पर शहर में स्थित हनुमान मंदिरों में अलसुबह से दर्शन -पूजन का क्रम शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़े। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी। महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मोहता चौक, तेलीवाड़ा चौक, बीके स्कूल के पास, जूनागढ़ पुराना बस स्टैण्ड, ग्रेज्युएट हनुमान मंदिर, बजरंग धोरा, हरोलाई हनुमान मंदिर,पंचमुख हनुमान बागडिया मोहल्ला हनुमान मंदिर, लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास स्थित हनुमान मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित हनुमान मंदिरों में दर्शन -पूजन, अभिषेक -आरती आदि के धार्मिक अनुष्ठान हुए। घरों में स्थापित हनुमान प्रतिमाओं का भी अभिषेक-पूजन किया गया।