बीकानेर

भाजपा कार्यकर्ताओं को दी सेवा भावना की सीख

भाजपा कार्यकर्ताओं को दी सेवा भावना की सीख  

less than 1 minute read
Aug 14, 2021
भाजपा कार्यकर्ताओं को दी सेवा भावना की सीख

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात की स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की कार्यशाला शुक्रवार को जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि वासुदेव चावला ने इस अभियान के बीकानेर देहात के सभी 22 मंडलों के संयोजक व सह संयोजकों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपदा एवं महामारी में सेवा भाव से आम जनता की सेवा कैसे की जाए व इस कोरोना की संभावित तीसरी लहर से कैसे बचा जाए इसके बारे में बताया। पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कोराना काल की तीसरी लहर से कैसा बचा जाये व? उसके लिए ऐहतियातन कदम उठाए जाने है इसके बारे में बताया।
देहात भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव प्रजापत ने अभियान की मण्डल की टीमों को अभियान को ग्राम स्तर तक चलाकर आमजन को जागरूक करने का संदेश दिया। जिला उपाध्यक्ष डॉ. बेगाराम बाना ने डेल्टा प्लस वैरिएंट इत्यादि के बारे में भी बताया। अभियान के सह संयोजक डॉ गजेंद्र वर्मा ने कोरोना के इलाज में काम आने वाली दवाओं और इम्युनिटी बढ़ाने के तरीकों के बारे में अवगत कराया।
जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि कोराना महामारी के दौरान समाज की सेवा करना ग्रामीण स्तर तक आमजन को जागरूक करना चाहिए।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्यशाला में सह संयोजक अनुराधा पारीक, जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध, जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने भी सत्रों को संबोधित किया।

Published on:
14 Aug 2021 07:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर