
दीवार ढही, सड़क धंसी अब किले की नींव को खतरा
सरकारी उदासीनता जूनागढ़ किले पर भारी पड़ सकती है। पिछले चार दिनों से गंदे नाले का पानी इस ऐतिहासिक धरोहर की नींव में चौबीस घंटे पहुंच रहा है। किले की खाई में भी रोज हजारों गैलन पानी पहुंचने से ढही दीवार के पास पानी भरने लगा है। यह पानी खाई की दीवार को भी कमजोर कर रहा है। अगर समय रहते इस गंदे पानी को खाई में पहुंचने से नहीं रोका गया तो पानी किले की नींव व खाई के बाहर व अंदरी दीवार को नुकसान पहुंचा सकता है। शहर में हुई बारिश के दौरान किले की खाई की दीवार ढह गई थी व इससे सटती सड़क भी धंस गई थी।
धंस रही सड़क
गंदे नाले से पानी लगातार खाई में पहुंचने से खाई सहित नजदीक िस्थत सड़क को भी नुकसान पहुंचा रहा है। पानी के कारण सड़क लगातार धंस रही है। समय रहते इसकों नहीं रोकने पर सड़क और भी धंस सकती है व आस पास िस्थत मकानों व दुकानों को नुकसान पहुंच सकता है। क्षेत्रवासियों में इस बात पर रोष है कि अधिकारी यहां आ रहे है, फोटो खींचकर जा रहे है। धरातल पर कार्य शुरु ही नहीं हो पा रहा है।
नहीं चेते जिम्मेदार
पुरानी गिन्नाणी निवासी हरीश शर्मा ने 22 जून को जिला कलक्टर, सचिव नगर विकास न्यास, आयुक्त नगर निगम, अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर जूनागढ़ के पास फर्नीचर की दुकानों के आगे िस्थत सड़क के नीचे से थोथी होने व भारी वाहन निकलने पर कंपन महसूस होने की शिकायत की। शर्मा के अनुसार सभी जगह गुहार लगाने के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। अनदेखी का नतीजा रहा कि किले की खाई का लगभग साठ फुट से अधिक का हिस्सा ढह गया व सड़क भी धंस गई।
बेरिकेड़स लगाकर इतिश्री
प्रशासन व निगम जिस स्थान पर खाई की दीवार ढही है व सड़का का बड़ा हिस्सा धंसा है उसके दोनों ओर बेरिकेड़स लगाकर व मार्ग अवरुद्ध कर इतिश्री कर चुके है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय रहते सड़क को धंसने से रोकने, खाई में लगातार गंदे पानी के जाने को रोकना जरुरी है। अन्यथा खाई की दीवार का ओर हिस्सा ढह सकता है व सड़क भी और धंस सकती है।
Published on:
09 Jul 2022 07:51 pm

बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
