1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां भगवान राम और सीता के साथ है बंशी बजाते श्रीकृष्ण

तेलीवाड़ा चौक रघुनाथ मंदिर- दशकों से राम और सीता के साथ होता है भगवान श्रीकृष्ण का पूजन  

2 min read
Google source verification
यहां भगवान राम और सीता के साथ है बंशी बजाते श्रीकृष्ण

यहां भगवान राम और सीता के साथ है बंशी बजाते श्रीकृष्ण

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिमा के साथ माता सीता, हनुमान और लक्ष्मण की प्रतिमाएं होना सामान्य है। राम दरबार की मूर्तियों में भी यही दृश्य सामने आता है, लेकिन बीकानेर के तेलीवाड़ा चौक िस्थत श्री रघुनाथ मंदिर में भगवान श्रीराम और सीता के साथ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा है, जो न केवल अद्भुत, अलौकिक है बल्कि इस प्रकार की प्रतिमा के इसी मंदिर में होने की भी बात कही जा रही है। दशकों से राम और सीता के साथ बंशी बजाते श्रीकृष्ण की प्रतिमा का भी अभिषेक, पूजन और श्रृंगार होता है। प्रतिमाएं अष्टधातु से निर्मित है।

हस्तलिखित श्रीराम की जन्म कुण्डली

श्री रघुनाथ महोत्सव समिति के विष्णु दत्त व्यास के अनुसार रामनवमी के दिन मंदिर में भगवान श्री राम की जन्म कुण्डली का वाचन हनुमान प्रतिमा के आगे होता है। यहां श्रीराम की दशकों पुरानी जन्म कुण्डली हस्तलिखित है, जिसे सुरक्षित और संरक्षित रुप से रखा हुआ है। हर साल इस जन्म कुण्डली का वाचन होता है।

हनुमान के पास जामवंत

तेलीवाड़ा रघुनाथ मंदिर परिसर में राम और सीता के दो मंदिर है। जबकि वीर हनुमान की चार प्रतिमाएं स्थापित है। व्यास के अनुसार एक मंदिर में हनुमान के पास जामवंत की प्रतिमा भी है जो अनूठी है व पत्थर से निर्मित है।

गरुड पर शालिग्राम

रघुनाथ मंदिर में राम, सीता और कृष्ण की प्रतिमाओं के साथ भगवान विष्णु के स्वरुप शालिग्राम की भी प्रतिमा है। बताया जा रहा है कि भगवान शालिग्राम भगवान गरुड पर विराजमान है।

राम मंदिर के आगे कृष्ण की रास

लीलातेलीवाड़ा रघुनाथ मंदिर के आगे शरद पूर्णिमा के दिन रासलीला का मंचन होता है। मध्यरात्रि 12 बजे से प्रारंभ होकर रासलीला अगले दिन सुबह तक मंचित होती है। यहां भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाला कलाकार प्राण प्रतिष्ठित मुकुट धारण करता है। व्यास के अनुसार यहां रासलीला का मंचन 360 साल से हो रहा है।

Story Loader