8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब लाइन के अंदर खड़े रखने होंगे ठेले गाड़े

निर्धारित लाइन से बाहर खड़े होने वाले ठेले गाड़ों कासामान जब्त होने व शास्ति लगाने की भी कार्रवाई निगम कर सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 18 Apr 2022, 6:15 PM IST

अब लाइन के अंदर खड़े रखने होंगे ठेले गाड़े

अब लाइन के अंदर खड़े रखने होंगे ठेले गाड़े

अब लाइन के अंदर खड़े रखने होंगे ठेले गाड़े

निर्धारित लाइन से बाहर खड़े होने वाले ठेले गाड़ों का
सामान जब्त होने व शास्ति लगाने की भी कार्रवाई निगम कर सकता है।


बीकानेर. फड़ बाजार में सुचारु यातायात और आमजन को राहत दिलवाने के लिए नगर निगम प्रशासन की कवायद जारी है। शनिवार को ठेले गाड़ों के लिए दो लाइन का फार्मूला बनाने के बाद रविवार को निगम ने फड़ बाजार में ठेले गाडो के लिए सफेद लाइन निर्धारित की। इस सफेद लाइन के अंदर ही ठेला गाडों को खड़ा रखना होगा। निर्धारित लाइन से बाहर खड़े होने वाले ठेले गाड़ों का सामान जब्त होने व शास्ति लगाने की भी कार्रवाई निगम कर सकता है।
निगम आयुक्त के निर्देश पर निगम स्वच्छता निरीक्षक ओम प्रकाश जावा और बुलाकी सियोता के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने रविवार को फड़ बाजार में ठेले गाडो के लिए सफेद लाइन निर्धारित की। स्वच्छता निरीक्षक ओम प्रकाश जावा ने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर सफेद लाइङ्क्षनग की गई है। अब ठेले गाड़ो को इस लाइन के अंदर ही खड़े रहकर अपने ठेले गाडो का संचालन करना होगा। लाइन का उल्लंघन होने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गौरतलब है कि कोटगेट, सांखला फाटक व सट्टा बाजार में एकतरफा यातायात के बाद जिला प्रशासन व निगम प्रशासन ने फड बाजार में रहने वाली भीड़, अनियंत्रित यातायात, दुकानों के आगे पडे रहने वाले सामान तथा अतिक्रमण आदि को हटाने तथा ठेले गाडो को व्यविस्थत रुप से खड़ा करने की कवायद शुरु की है। फड बाजार ठेला गाडा यूनियन प्रशासन के इस कार्य में सहयोग कर रहा है।