3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक चोर पकड़ा, 12 बाइक बरामद, ऐसे करता बाइक चोरी

बीछवाल पुलिस ने बाइक चोर पकड़ा है, उसके कब्जे से चुराई गई एक दर्जन बाइक को बरामद किया गया है। आरोपी ने बीकानेर ही नहीं नोखा, हरियाणा व गुड़गांव में भी बाइक चोरी की वारदातों को कबूला है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार युवक पांचू का रहने वाला हंसराज (26) है। फिलहाल […]

less than 1 minute read
Google source verification

बीछवाल पुलिस ने बाइक चोर पकड़ा है, उसके कब्जे से चुराई गई एक दर्जन बाइक को बरामद किया गया है। आरोपी ने बीकानेर ही नहीं नोखा, हरियाणा व गुड़गांव में भी बाइक चोरी की वारदातों को कबूला है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार युवक पांचू का रहने वाला हंसराज (26) है। फिलहाल यह फलौदी के चाखु में रह रहा था। आरोपी के कब्जे से 12 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। हंसराज के खिलाफ जोधपुर शहर में मोटरसाइकिल चोरी के दो प्रकरण दर्ज है। प्रेसवार्ता में सीओ सदर रमेश भी मौजूद रहे।

ऐसे करता बाइक चोरी
हंसराज बाजार, रेलवे स्टेशन के आसपास खड़ी बाइकों को शिकार बनाता। वह बाइक के हैंडल लॉक तोड़ता। पर कटर की सहायता से वायर काटकर बाइक के तारों को एक साथ जोड़कर स्टार्ट कर ले जाता था।

इस टीम को मिली सफलता
पुलिस निरीक्षक नरेश निर्वाण, उप निरीक्षक चन्द्रभान, हवलदार राजेन्द्र कुमार, सिपाही हरिराम, बलवीर सिंह, हरीश कुमार, राजाराम, दामोदर।

Story Loader