2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर

video: भारत- यूके के संयुक्त युद्धाभ्यास में शामिल होने ब्रिटिश हाईकमिश्नर पहुंचे बीकानेर

बीकानेर के नाल सिविल एयरपोर्ट पर नई दिल्ली से विमान द्वारा ब्रिटिश हाई कमिश्नर व उनके साथ अन्य प्रतिनिधि पहुंचे ।

Google source verification

नाल . बीकानेर के नाल सिविल एयरपोर्ट पर बुधवार को नई दिल्ली से विमान द्वारा ब्रिटिश हाई कमिश्नर व उनके साथ अन्य प्रतिनिधि पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित एयरपोर्ट निदेशक राधेश्याम मीना, उपखण्ड अधिकारी नेनुराम सैनी, पलाटून कमांडर विजय पाल, इंस्पेक्टर हिमांशु शर्मा, नाल थानाधिकारी धरम पूनिया, टर्मिनल मैनेजर संजय वर्मा, सौरभ भारद्वाज आदि ने मुलाकात की।

 

बीकानेर में भारत व ब्रिटिश की सेनाएं संयुक्त युद्धाभ्यास कर रही है, उनका ये दौरा उसी क्रम में है। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने ब्रिटिश हाई कमिश्नर से शिष्टाचार मुलाकात की और बाद में मेघवाल दिल्ली रवाना हो गए। ब्रिटिश हाई कमिश्नर व उनके साथ आया दल सुरक्षा के साथ बीकानेर रवाना हो गए।