2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देशभक्त और दूरदृष्टा थे स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ

स्वतंत्रता सैनानी ठाकुर केसरी सिंह बारहठ का 146वां जयन्ती समारोह बुधवार को दम्माणी धर्मशाला बारहठ कॉलोनी में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केसरी सिंह बारहठ के चित्र पर पुष्पाजंलि कर की गई। प्रीति बारहठ ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्षता करते हुए प्रो. नरसिंह बिन्नाणी ने वर्तमान में स्वाभिमान से जीवन यापन करने का श्रेय स्वतंत्रता सैनानियों को दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Celebration of freedom fighter Kesri Singh Barhath celebrates Jayanti

देशभक्त और दूरदृष्टा थे स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ

बीकानेर.स्वतंत्रता सैनानी ठाकुर केसरी सिंह बारहठ का 146वां जयन्ती समारोह बुधवार को दम्माणी धर्मशाला बारहठ कॉलोनी में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केसरी सिंह बारहठ के चित्र पर पुष्पाजंलि कर की गई। प्रीति बारहठ ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्षता करते हुए प्रो. नरसिंह बिन्नाणी ने वर्तमान में स्वाभिमान से जीवन यापन करने का श्रेय स्वतंत्रता सैनानियों को दिया। मुख्यअतिथि रहे मोहनलाल जांगिड ने स्वतंत्रता सैनानी बारहठ के आदर्श, कार्यों को जीवन में उतारने पर बल दिया। सरदार अली पडि़हार ने वीररस से ओतप्रोत कविता सुनाई। डॉ. कुलदीप बिट्ठू ने कहा कि एेसे आयोजन युवा प्रेरित एवं देशभक्ति से ओतप्रोत बताया। डॉ. मंजुला बारहठ ने केसरीसिंह बारहठ के कई संस्मरण सुनाए।
श्रवण कस्वां ने बारहठ को दूरदृष्टा, देशभक्त व देश का सच्चा सिपाही बताया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. जगदीश दान बारहठ, संचालन शक्ति प्रसन्न बीठू ने किया। इस दौरान अशद अली असद, गिरजाशंकर पारीक, सरदार करतार सिंह बराड़, अनिल थॉमस, हरिमोहन जैन, उमाशंकर बीठू, ओम सिंह चारण, मदनलाल, कुमारी रिद्ध करण बारहठ आदि उपस्थित रहे।


काव्य संग्रह पंख और परवाज पुरस्कृत
बीकानेर. कवयित्री डॉ. संजू श्रीमाली के काव्य संग्रह पंख और परवाज को अमृतधारा ऑर्गेनाइजेशन जलगांव की ओर से आयोजित राष्ट्रीय अमृतधारा साहित्य महोत्सव में पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार स्वरूप नकद राशि व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Story Loader