यह रहेगा कार्यभार
मेडिसिन विभाग की सातों यूनिट के ओपीडी लेकर वार्ड की व्यवस्थाओं में हेरफेर किया गया है। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने बताया कि प्रथम यूनिट की ओपीडी सोमवार, द्वितीय की मंगलवार, चतुर्थ की बुधवार, पंचम गुरुवार को, छठी यूनिट शनिवार एवं सातवीं यूनिट रविवार को ओपीडी में सेवाएं देखेंगे। इसके अलावा प्रथम यूनिट मेल के एफ वार्ड एवं महिलाओं के जे वार्ड में सेवाएं देंगी। इसी प्रकार दूसरी यूनिट मेल ई व महिलाओं के के वार्ड को देखेंगी। थर्ड यूनिट एच व जे, चतुर्थ यूनिट एफ व जे, पांचवीं यूनिट ई व के वार्ड, छठी यूनिट एच व आई एवं सातवीं यूनिट एफ व जे वार्ड में सेवाएं देंगी। इनकी एक-एक सहयोगी यूनिट रहेगी।