पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में आवारा कुत्तों के काटने से एक ही दिन में 16 जने पहुंचे, जिनमें से एक आर्मी मैन के बेटे की मौत हो गई। सतेन्द्र, किसनाराम, रामलाल, जसोदा, हंसराज, त्रिलोक, रोहित, महेश, भावना, सुलोचना, अभिषेक, अभिमन्यु, अनामिका को आवारा कुत्तों ने काट लिया, जिन्हें परिजन पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे। इनमें दो को कुत्तों ने ज्यादा काटा है, शेष के गंभीर घाव नहीं हैं। पीबीएम के ट्रोमा सेंटर के स्टाफ की मानें तो हर दिन आठ से दस लोग कुत्ते के शिकार होकर पहुंच रहे हैं।