
बीकानेर . नगर निगम में सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आए आवेदनों की जांच गुरुवार से होगी। जांच के लिए निगम ने चार दलों का गठन किया है। ये दल चार काउन्टरों पर प्राप्त आवेदनों की काउन्टर के अनुसार जांच करेंगे। प्रत्येक दल में चार-चार सदस्यों को शामिल किया गया है। सभी आवेदनों की जांच व उन्हें सूचीबद्ध करने का कार्य १५ जून से पहले पूरा किया जाएगा। जांच के बाद आवेदनों की सूची को नगर निगम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
जांच दल स्वायत शासन विभाग की गाइडलाइन के अनुरूप सभी आवेदन पत्रों एवं संलग्न दस्तावेजों, फॉर्म में अंकित प्रविष्टियों की जांच करेंगे। साथ ही चैक लिस्ट की पूर्ति कर आवेदन के पूर्ण या अपूर्ण होने का कारण अंकित करेंगे। बुधवार को निगम सभागार में आवेदनों को सूचीबद्ध करने का व बस्तों में रखने का कार्य हुआ।
आयुक्त ने दिए निर्देश
सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर बुधवार को निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे ने अपने कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में भर्ती आवेदनों की जांच, सूची बनाने, वेबसाइट पर अपलोड करने सहित भर्ती प्रक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश जांच दलों को दिए।
आयुक्त ने आवेदन पत्रों की जांच
शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में जांच दलों के प्रभारी, उपायुक्त ताज मोहम्मद राठौड़, उपायुक्त डॉ. राष्ट्रदीप यादव सहित निगम अधिकारी उपस्थित रहे।
Published on:
17 May 2018, 9:09 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.