7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलेज एडमिशन की उलटी गिनती शुरू, 6 हजार से ज्यादा सीटों पर नजर

आरबीएसई रिजल्ट के बाद तैयारियां तेज, सीबीएसई परिणाम और शेड्यूल का इंतजार, कट-ऑफ हाई रहने के संकेत

2 min read
Google source verification
फाइल फोटो

फाइल फोटो

राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी होते ही जिले में कॉलेज प्रवेश को लेकर हलचल तेज हो गई है। 30 हजार से अधिक विद्यार्थी अब एडमिशन शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं। इधर, सरकारी कॉलेजों ने भी 6 हजार से ज्यादा सीटों पर प्रवेश के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीबीएसई का परिणाम आने के बाद ही कॉलेज आयुक्तालय शेड्यूल जारी करेगा। आयुक्तालय स्तर पर सोमवार को बैठक में नए सत्र को समय पर शुरू करने पर जोर दिया गया। यदि अप्रेल के अंतिम सप्ताह या मई की शुरुआत में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होती है तो एक जुलाई से सेमेस्टर प्रथम की कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। जिले 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों को इसके शेड्यूल जारी होने का ही इंतजार है।

30 हजार से अधिक विद्यार्थी तैयार
राजस्थान 12 वीं के परीक्षा परिणाम में इस बार बीकानेर जिलों में तीनों संकाय में 33 हजार 614 विद्यार्थी पास हुए हैं। जिसमें विज्ञान संकाय में 6207, कॉमर्स संकाय में 1243 तथा कला संख्या में 26164 विद्यार्थी हैं। इसके अलावा सीबीएसई में जिले में करीब दो हजार विद्यार्थी हैं। इन सभी विद्यार्थियों को अब सरकारी कॉलेजों में सेमेस्टर प्रथम के प्रवेश शेड्यूल जारी होने का इंतजार हैं। विद्यार्थियों और सरकारी कॉलेजों में सीटों को देखते हुए इस बार भी कट ऑफ हाई रहने की संभावना है।

डूंगर में चार हजार, तो महारानी में 1700 से अधिक सीटें
बीकानेर के शहरी क्षेत्र में चार सरकारी कॉलेज हैं। इसमें राजकीय डूंगर महाविद्यालय के समेस्टर प्रथम बीए में 2600, बीकॉम में 800 तथा बीएससी में 880 सीटों पर प्रवेश होगा। वहीं महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में बीए में 1300, बीकॉम में 200 तथा बीएससी में 264 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर और राजकीय महाविद्यालय एमडीवी में बीए प्रथम सेमेस्टर में 200-200 सीटों पर प्रवेश मिल सकेगा।

जल्द होगा कमेटी का गठन
कॉलेज में प्रवेश को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सोमवार को जयपुर में इस संबंध में बैठक का भी आयोजन किया गया था। जल्द ही डूंगर कॉलेज में भी बैठक होगी। साथ ही आयुक्तालय के निर्देश मिलने के बाद में कमेटियों का भी गठन किया जाएगा।
प्रो.राजेंद्र कुमार पुरोहित, प्राचार्य, डूंगर महाविद्यालय