2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाना स्तर पर हो परिवादियों की सुनवाई, पुलिस का इकबाल रहे कायम

बीकानेर. राजस्थान पुलिस के 75वें स्थापना दिवस पर बुधवार को यहां पुलिस लाइन में सेरेमोनियल परेड और संपर्क सभा का आयोजन किया गया। परेड़ का नेतृत्व सीओ गंगाशहर शालिनी बजाज ने किया।

less than 1 minute read
Google source verification

बीकानेर. राजस्थान पुलिस के 75वें स्थापना दिवस पर बुधवार को यहां पुलिस लाइन में सेरेमोनियल परेड और संपर्क सभा का आयोजन किया गया। परेड़ का नेतृत्व सीओ गंगाशहर शालिनी बजाज ने किया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश व पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्य निष्ठ होकर काम करने की सीख दी।
उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी थानास्तर पर परिवादियों की सुनवाई करें। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, जिससे पुलिस का इकबाल कायम रहे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 45 पुलिस अधिकारियों, जवानों को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, 58 को उत्तम सेवा चिन्ह, 27 को अति उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस के उत्कृष्ट कार्यों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। बाद में पुलिसकर्मियों ने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में सभी थाना अधिकारी, महिला और पुरुष जवान मौजूद रहे। शाम को सांस्कृतिक संध्या के दौरान पुलिस कर्मियों ने देशभक्ति गीतों के साथ पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियां दी।

जवानों की पीठ थपथपाई, समस्याएं सुनी


संपर्क सभा में पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ने जवानों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला पुलिस में बेहतर काम करने वाले पुलिस जवानों की पीठ थपथपाते हुए हौसला अफजाई की।

Story Loader