2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मार्कशीट में पास, ऑनलाइन आवेदन में ड्यू

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा फार्म में गड़बडि़यां रूकने का नाम ही नहीं ले रही हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 4 Dec 2016, 9:56 AM IST

Disorders in test form

Disorders in test form

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा फार्म में गड़बडि़यां रूकने का नाम ही नहीं ले रही हैं।शहर के सभी महाविद्यालयों में छात्रों को ऑनलाइन आवेदनों में गड़बड़ी, परीक्षा परिणामों में गफलत, समय पर रिजल्ट घोषित नहीं करना, मार्कशीट में पास हुए छात्रों के ड्यू सब्जेक्ट के नाम पर 350 रूपए लेना, मार्कशीट टाइम पर नहीं मिलना। जैसे कई एेसे प्रकरण हैं, जिनसे विश्वविद्यालय की साख पर सवाल उठने लगे हैं।

महाविद्यालयों से इस तरह के मामले आ रहे हैं। जिसमें राजकीय डूंगर महाविद्यालय के बीएससी पार्ट द्वितीय के छात्र विकास कुमार ने प्रथम वर्ष में फेल होने के बाद पूरक परीक्षा उतीर्ण की लेकिन द्वितीय वर्ष के एक्जामिनेशन फार्म में मैथेमेटिक्स में ड्यू (बकाया) बताया गया।

इस संबंध में शनिवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ऑनलाइन आवेदनों में आ रही विविध समस्याओं के समाधान की मांग की। कुलसचिव ने छात्रों को तीन बजे तक गड़बड़ी को ठीक करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मानवेन्द्रसिंह, रामनिवास कारगवाल, राकेश मुंड, पिन्टू सिंह, रविन्द्रसिंह आदि उपस्थित थे।

छात्रों द्वारा भरे जा रहे परीक्षा फार्म में ड्यू पेपर नहीं होने के बावजूद भी ई-मित्र पर ड्यू फीस आ रही है। जिससे विद्यार्थी परेशान हैं तथा विद्यार्थियों से 350 रुपए विश्वविद्यालय वसूल रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार परीक्षा शुल्क के साथ स्पोट्र्स शुल्क के रूप में 70 रुपए लिए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के अनुसार प्रथम वर्ष के छात्रों के विषय संयोजन भी गलत दिखाए जा रहे हैं, जिससे छात्र अपना फार्म नहीं भर पा रहे हैं।

इनका कहना है

सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण यह हुआ है। जिनके ड्यू पेपर नहीं है उनके लिए सॉफ्टवेयर खुल नहीं रहा था। उसको ठीक करवा दिया गया है।

प्रेमाराम परमार, कुलसचिव, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर