यशपाल गहलोत के शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गहलोत के निवास पर पहुंचेे और पुष्पमालाएं पहनाकर बधाइयां दी। कार्यकर्ताओं ने एक -दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान परमानंद गहलोत, रवि पुरोहित, डॉ. मिर्जा हैदर बेग, जहुरद्दीन, शिव गहलोत, सुमित कोचर, डॉ. पी के सरीन, सुभाष स्वामी, अमित सोलंकी, मनोज चौधरी, मनोज किराडू, अकरम शाह, अनिल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।