आमजन की सेवाओं से जुड़े विभिन्न सरकारी विभागों में मास्क और सोशल डिस्टेंस को लेकर सख्ताई नजर नहीं आ रही है। बड़ी संख्या में लोग संबंधित विभागों के कार्यो और सेवाओं को लेकर इन विभागों में बिना मास्क पहुंच रहे है। जिन कार्यालय कक्षों में आमजन से जुड़े कार्य हो रहे है वहां सोशल डिस्टेंस नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को नगर निगम, नगर विकास न्यास, रसद विभाग, कलक्टर कार्यालय आदि में मास्क और सोशल डिस्टेंस की पूर्ण पालना होती नजर नहीं आई। बिना मास्क पहुंच रहे लोगों को कोई रोकने-टोकने वाला भी नजर नहीं आया।