8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइकिल धावकों ने निकाली जागरुकता रैली, आज लेंगे महासंकल्प

हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 21 Oct 2020, 1:49 PM IST

साइकिल धावकों ने निकाली जागरुकता रैली, आज लेंगे महासंकल्प

साइकिल धावकों ने निकाली जागरुकता रैली, आज लेंगे महासंकल्प

बीकानेर. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्टों ने मंगलवार को जागरुकता रैली निकालकर आमजन को कोरोना से बचाव का संदेश दिया। ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत निकाली गई रैली को संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने कलक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में बचाव ही उपचार है। इसके मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना एडवाइजरी की पालना करना जरूरी है। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी ने कहा कि जिले में ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से जागरुकता के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी के अनुसार ई-संकल्प अभियान के तहत एक ही दिन में 35 हजार लोगों ने कोरोना एडवाइजरी की पालना का संकल्प लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

सौ से अधिक साइक्लिस्ट हुए शामिल
गुरुदेव साइक्लिंग अकादमी के रामनाथ आचार्य एवं किसन पुरोहित ने बताया कि रैली में एशिया कप साइक्लिंग के मेडल विजेता दिनेश तर्ड, देव किसन सारण और जेठाराम, राष्ट्रीय पदक विजेता भागीरथ एवं भवानी शंकर तथा खेलो इंडिया की रजत पदक विजेता मोनिका गाट सहित लगभग सौ साइक्लिस्ट भागीदार बने। इस दौरान इंडिया रैडक्रॉस सोसायटी, बीकानेर की ओर से प्रत्येक साइक्लिस्ट को हाथ धोने के साबुन वितरित किए गए।

आज लेंगे महासंकल्प
अभियान के तहत बुधवार को महासंकल्प आयोजित होगा। जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत तक के समस्त कार्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूलों एवं महाविद्यालयों के अलावा घरों एवं दुकानों में आमजन एक साथ सुबह 11:15 बजे कोरोना एडवाइजरी की पालना का संकल्प लेंगे। मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट में होगा।