29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 साल की बेटी समेत मकान में मृत मिले दंपती

शहर की वल्लभ गार्डन कालोनी में बुधवार रात एक ही घर में पति-पत्नी और उनकी 18 साल की बेटी मृत हालत में मिली। मकान की चारदीवारी का गेट बाहर से बंद था। जबकि घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद था। पुरुष का शव कमरे में मिला, जबकि मां-बेटी के शव हॉल में मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 20 Mar 2025, 1:09 AM IST

- वल्लभ गार्डन इलाके की घटना, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

- हत्या या आत्महत्या, पुलिस उलझी, सुसाइड नोट की तलाश

बीकानेर. शहर की वल्लभ गार्डन कालोनी में बुधवार रात एक ही घर में पति-पत्नी और उनकी 18 साल की बेटी मृत हालत में मिली। मकान की चारदीवारी का गेट बाहर से बंद था। जबकि घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद था। पुरुष का शव कमरे में मिला, जबकि मां-बेटी के शव हॉल में मिले। पुलिस प्रथमदृष्टया तो इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है। लेकिन पुलिस अधीक्षक ने यह भी साफ किया कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करेंगे। साथ ही सुसाइड नोट जैसे किसी दस्तावेज या नोटिंग की तलाश की जा रही है।पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के मुताबिक, वल्लभ गार्डन डी सेक्टर के मकान नंबर 121 से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे, तो मकान मालिक नितिन खत्री (45), उनकी पत्नी रजनी देवी (40) एवं बेटी जेसिका (18) के शव कमरों में मिले। नितिन का शव एक कमरे में तो पत्नी व बेटी का शव दूसरे कमरे में था। शव पांच-सात दिन पुराने होने का अंदेशा है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पड़ोसियों की मानें, तो घर में होली के एक-दो दिन पहले से कोई हलचल नहीं हो रही थी। पुलिस रात करीब साढ़े नौ बजे घर पहुंची।

यह मामले झकझोरने वाले
घटना एक :-
जय नारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर पांच में एक अक्टूबर, 2024 को राहुल मारु, उसकी पत्नी रुचि मारु एवं आराध्या मारु शव घर में मिले थे जबकि राहुल का छोटा बेटा चैतन्य अचेत मिला था। राहुल ने परिवार सहित आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें पति-पत्नी व उसके एक बेटे की मौत हो गई थी जबकि छोटा बेटा चैतन्य बच गया था। राहुल कर्ज और पत्नी की बीमारी से परेशान था।

घटना दो :- मुक्ताप्रसाद थाना इलाके के अंत्योदय नगर में हनुमान सोनी ने अपने परिवार सहित आत्महत्या कर ली। घर से हुनमान सोनी, उसकी पत्नी विमला, बेटा मोहित उर्फ मोनू, ऋषि एवं बेटी गुड्डू के शव मिले। हनुमान परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। वह कर्ज से परेशान था।