8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वरिष्ठ अध्यापकों की कार्यग्रहण की तिथि बढ़ाई

bikaner news: माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक ने जारी किए आदेश, अब कार्यग्रहण की तिथि को 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 27 Sep 2020, 11:24 PM IST

वरिष्ठ अध्यापकों की कार्यग्रहण की तिथि बढ़ाई

वरिष्ठ अध्यापकों की कार्यग्रहण की तिथि बढ़ाई

बीकानेर.
प्रदेश के तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2018 में चयनित अभ्यर्थियों की ओर से प्रोबेशन पूर्व होने तक कार्यग्रहण करने की छूट संबंधी मांग को राज्य सरकार ने मान लिया है। अब कार्यग्रहण की तिथि को 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक ने इसके आदेश जारी किए हैं।

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि इस निर्णय से प्रोबेशन काल के शिक्षकों का प्रोबेशन भी पूरा हो सकेगा और उन्हें वेतन श्रृंखला का लाभ भी मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक (विभिन्न विषय) भर्ती 2018 में चयनित अभ्यर्थियों की संभाग स्तर पर आयोजित काउंसङ्क्षलग के बाद पदस्थापन आदेश में कार्यग्रहण की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों को 10 अक्टूबर तक शालादर्पण के माध्यम से कार्यग्रहण करवाने के लिए संयुक्त निदेशक ने संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) को पत्र लिखा है।

शिक्षक संगठनों ने उठाई थी आवाज

राजस्थान शिक्षक संघ भगत सिंह के प्रदेश संरक्षक किशोर पुरोहित ने इस निर्णय को स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिक्षक संगठनों ने आवाज उठाई थी। पुरोहित ने बताया कि पूर्व में पदस्थापित शिक्षकों जिनका प्रोबेशन चल रहा था, अब पूरो होने के बाद द्वितीय श्रेणी अध्यापक के रूप में उनकी नियुक्ति हो सकेगी।